- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
वायु इंडिया ने अपना आठवां वार्षिक दिवस मनाया
विदेशों में भी लगातार बढ़ रही है वायु की डिमांड
एयर हैंडलिंग यूनिट्स (एएचयू) की दुनिया के जाने माने नाम ‘वायु इंडिया’ ने अपना आठवां वार्षिक दिवस मनाया. चुनिंदा आमंत्रित मेहमानों के बीच इस अवसर पर डॉ जगदीश वर्मा और आईएएस श्रीमती स्मिता भारद्वाज विशेष अतिथि बतौर शामिल हुए.
इस अवसर पर चेयरमैन व मैनिजिंग डायरेक्टर डॉ. प्रियंका मोक्षमार ने कहा –“वायु इंडिया ने पिछले वर्ष अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, जहां एक ओर यह एक और सफल वर्ष रहा, वहीं दूसरी ओर हमने एक टीम के रूप में हमें मिली सारी चुनौतियों का सामना करने और उन्हें पार कर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का साहस दिखाया है.
डॉ. मोक्षमार ने आगे कहा – “हमें अपने सभी स्टेक होल्डर्स को यह बताते हुए खुशी है कि हम अब एक भारतीय मूल की बहुराष्ट्रीय कंपनी बन गए हैं और पिछले एक वर्ष में हमने अपने उत्पाद और सेवाएं तीन देशों को दी हैं. भविष्य की योजनाओं के अंतर्गत अब हम घरेलू, कार्यालय, रिटेलर्स आदि के उपयोग के लिए बिजली की बचत करने वाली दो टन की एयर हैंडलिंग यूनिट में बाज़ार में लेकर आ रहे हैं जिसकी शुरुआत इंदौर से की जाएगी.”
कार्यक्रम में सभी उपस्थितों का धन्यवाद देते हुए डायरेक्टर प्रणव मोक्षमार ने कहा –“हमारी सफलता का श्रेय हमारे मेंटर्स को और विशेषकर कर्मचारियों को जाता है, जिन्होंने अपने योगदान, समर्पण, और अद्वितीयता से कंपनी को नए ऊँचाइयों तक पहुंचाने में मदद की है. हम विश्वास करते हैं कि हमारी कड़ी मेहनत, नवाचार, और गुणवत्ता पर ध्यान देने का हमारा संकल्प हमें आने वाले वर्षों में भी सफलता की ऊँचाइयों तक पहुंचाएगा.
इस मौके पर वायु इंडिया ने अपने श्रेष्ठ कर्मचारियों को सम्मानित भी किया.


