- स्कैम २०२४: अपने पहले माइक्रोड्रामा की शूटिंग को लेकर अभिनेत्री विद्या मालवड़े ने साझा किया अनुभव: 'मुझे थोड़ी घबराहट हो रही थी...'
- Scam 2024 Actor Vidya Malavade on Shooting Her First Microdrama: l was a little scared about...
- यूनिक हॉस्पिटल में 30 बेड के निःशुल्क बाल सेवा विशिष्ट वार्ड का 5 नवंबर को लोकार्पण
- Ranbir Kapoor and Sai Pallavi Lead the Way, But These Ramayana Characters Have Us Equally Excited
- दिवाली की सफाई से दांतों की सफाई तक: त्योहारों के मौसम में मौखिक स्वास्थ्य बनाए रखने पर डॉ. सोनिया दत्ता की राय
वाईआरएफ की पहली हॉरर फिल्म के लीड बने वरुण धवन
बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस में से एक यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) अब पहली बार हॉरर जॉनर में कदम रखने जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाते नज़र आएंगे। इससे पहले वरुण और वाईआरएफ ने साल 2018 में फिल्म ‘सुई धागा: मेड इन इंडिया’ में साथ काम किया था।
प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, “वरुण धवन वाईआरएफ की पहली हॉरर फिल्म में लीड भूमिका निभाने के लिए जुड़ चुके हैं। यश राज फिल्म्स पहली बार हॉरर जॉनर में फीचर फिल्म बना रहा है, जिसका निर्देशन अभय पन्नू करेंगे। इस प्रोजेक्ट को अक्षय विधानी आगे बढ़ा रहे हैं और फिल्म में मुख्य भूमिका वरुण धवन निभाएंगे। वाईआरएफ ने अब तक लगभग हर जॉनर में फिल्में बनाई हैं, लेकिन हॉरर जॉनर में यह उनकी पहली पेशकश होगी। 2027 में यह प्रतिष्ठित बैनर आखिरकार इस नए जॉनर में कदम रखेगा।”
वाईआरएफ की इस पहली हॉरर फिल्म का निर्देशन अभय पन्नू करेंगे, जो चर्चित सीरीज़ ‘रॉकेट बॉयज़’ के लिए मिली सराहना के बाद इस फिल्म के साथ अपना थिएट्रिकल डायरेक्टोरियल डेब्यू करेंगे। वरुण धवन के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट से जुड़ने के बाद फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है। वाईआरएफ अपनी रचनात्मक दुनिया का विस्तार करते हुए इस भव्य हॉरर फिल्म को 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज़ करने की तैयारी कर रहा है।


