- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ऐसा कौन सा क्षेत्र है जो ड्रग्स से प्रभावित नहीं है, लेकिन हमेशा बॉलीवुड ही क्यों?:सहनूर
नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स के उपयोग मामले में पुरे बॉलीवुड पर निशाना कसा है। सुशांत मामले में रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती और अन्य को गिरफ्तार किया है, जल्द ही लगभग 25 बॉलीवुड ए-लिस्टर्स को समन करेगा, जिनका नाम ड्रग कार्टेल मामले में आगे आया है।
रिया और शोइक ने उद्योग से अभिनेताओं, निर्माताओं और निर्देशकों के नाम का खुलासा किया ,जिन्होंने ड्रग्स का सेवन किया है। इस मामले को लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपने अपने विचार व्यक्त कर रहे है।
हाल ही में सहनूर ने बॉलीवुड में ड्रग्स सेवन मामले में अपना पक्ष रखा और कहा ” ड्रग्स का सेवन ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक लेवल पर भी प्रहार करता है। … और जहाँ तक बात की जाये एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ड्रग्स लेने की … तो हाँ कभी न कभी इस तरह की चीज़े होती है। … लेकिन इसके लिए पुरे बॉलीवुड पर आरोप लगाना गलत है। क्योकि ऐसे कई क्षेत्र है जैसे कॉर्पोरेट वर्ल्ड, पोलिटिकल पार्टीज़ में भी ड्रग्स उपयोग में लाये जाते है।
यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है कि आपको किस दिशा में आगे बढ़ना है ! और मेरी आज की जनरेशन से गुजारिश है कि किसी को फॉलो करना ,इन्फुएनसेर होना एक अच्छी बात है लेकिन सब के पास इतना बेसिक सेन्स तो होता ही है कि खुद के लिए क्या सही है और क्या गलत ! “
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो, सहनूर के ‘गर्ल फ्रेंड’ सांग को उनके प्रसंशको का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था आने वाले समय में वे संगीत वीडियो के लिए तैयारी कर रही है जिसमें वे खुद एक्ट करेंगी। सहनूर के पास भविष्य में कुछ अच्छी और रोमांचक प्रोजेक्ट्स हैं। जिनका वह जल्द ही खुलासा करेंगी।


