- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
स्ट्रेचर पर अंतिम संस्कार के इंतजार में शव बन गया कंकाल
एमवाय अस्पताल में मानवाता को शर्मसार कर देने वाला मामला
इंदौर. प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी एमवाय अस्पताल में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई. यहां मच्र्युरी रूम में स्ट्रेचर पर रखा एक शव अंतिम संस्कार के इंतजार में कंकाल बन गया. मामला सामने आने के बाद हडक़ंप मचा तो जिम्मेदारों ने तत्काल बॉडी को वहां से हटवा दिया. मामले में हॉस्पिटल अधीक्षक का कहना है कि जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी.
उल्लेखनीय है कि एमवायएच लापरवाही और विवादों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहता है. एक बार फिर शव के कंकाल बन जाने का मामला सामने आया है. यहां मच्र्युरी रूम रखी बॉडी कंकाल में तब्दी हो गई. यह 10 दिन पुरानी बताई जा रही है. बॉडी किसकी है और कब लाई गई थी, इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं है. ये चूक कैसे हो हुई और गलती किसकी है यह बात भी सामने नहीं आई है.
मामले में एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पीएस ठाकुर का कहना है कि बॉडी 10 दिन पुरानी है. वैसे भी अज्ञात की बॉडी हम एक हफ्ते तक रखते हैं, ताकि पहचान हो सके. बॉडी के अंतिम संस्कार को लेकर निगम को कॉल किया है या नहीं, इसके लिए केजुअल्टी इंचार्ज को नोटिस जारी किया जा रहा है. इसके बाद किसकी लापरवाही है, यह तय किया जाएगा. इसके बाद जिम्मेदार पर कार्रवाई की जाएगी.
जगह कम पड़ रही
डॉ. ठाकुर ने बताया कि बॉडी को हटवा दिया गया है. इस समय हमारे पास नॉर्मल और कोविड दोनों तरह की बॉडी आ रही हैं. जितनी जगह उससे ज्यादा बॉड़ी है. इंदौर में मच्र्युरी केवल एमवाय में ही है. बाहर से भी बॉडी आती है तो एमवाय में रखवाई जाती है. इसलिए इसे रखने के लिए जगह कम पड़ रही है.


