- डॉ. शरद पंडित के अमृत महोत्सव पर पौधारोपण कार्यक्रम
- निहिलेंट ने एआई आधारित भावनाओं को पहचानने और भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर बनाने वाला ऐप nSEPIA लॉन्च किया
- Pan-India Superstar Shivarajkumar Unleashes His Fiercest Avatar Yet as the ‘Original Monster’; First Poster and Motion Poster Out Now
- पैन इंडिया सुपरस्टार शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
- Akshay Kumar-Vipul Amrutlal Shah reunite for alien thriller Samuk after 12 years
देश में महिला कॉर्डियोलॉजिस्ट्स को आगे आना चाहिए: पद्म भूषण सुमित्रा महाजन
वीमेन इन कार्डियोलॉजी एंड रिलेटेड साइंसेज़ (विनकार्स) एसोसिएशन की 15वीं राष्ट्रीय वार्षिक कॉन्फ्रेंस का हुआ सफल आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 90 से ज्यादा डॉक्टरों ने की महिलाओं में हृदय रोगों पर चर्चा
पद्मभूषण श्रीमती सुमित्रा महाजन और पद्श्री श्रीमती मैरी कॉम और और डॉ. संगीता रेड्डी ने किया महिलाओं से आगे बढ़ने का आह्वान
इंदौर, मार्च 2023: द मैरियट, इंदौर में आज वीमेन इन कार्डियोलॉजी एंड रिलेटेड साइंसेज़ (विनकार्स) एसोसिएशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अपने 15वें राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्म भूषण श्रीमती सुमित्रा महाजन, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष; पद्मश्री श्रीमती मैरी कॉम, ओलिंपिक मुक्केबाज और पूर्व राज्यसभा सदस्य, की मौजूदगी में किया गया, और डॉ. संगीता रेड्डी, ज्वाईंट मैनेजिंग डायरेक्टर, अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप एवं को-चेयरमैन , जी20 एम्पावर इंडिया वर्चुअली जुडी ।
इस सम्मेलन में देश-विदेश से 300 कॉर्डियोलॉजिस्ट्स ने हिस्सा लिया और कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीकों जैसे ओसीटी, आईवीयूएस आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की। पहले दिन दिल्ली, कोयम्बटूर, बांग्लादेश और स्पेन से 4 लाईव केसेज़ का प्रदर्शन किया गया। जूनियर डॉक्टर्स द्वारा सीडी प्रेज़ेंटेशन भी दिए गए, जिनमें सर्वश्रेष्ठ सीडी प्रेज़ेंटेशन के लिए 1 लाख रु. का उपहार था।
महिलाओं को कॉर्डियोलॉजी के क्षेत्र में आने का प्रोत्साहन देते हुए मुख्य अतिथि, पद्म भूषण श्रीमती सुमित्रा महाजन, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘कॉर्डियोलॉजी के क्षेत्र में जिस नजाकत और बारीकी की जरूरत होती है, वह महिला बखूबी कर सकती है। एक महिला कार्डियोलॉजिस्ट दिल को समझ भी सकती है, और अच्छा इलाज भी कर सकती है। उनमें वो स्किल है, उनकी उंगलियाँ बहुत बारीकी से चल सकती हैं।’’ श्रीमती सुमित्रा महाजन ने महिलाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हमारे देश में महिला कॉर्डियोलॉजिस्ट्स को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ते देखकर अच्छा लगता है। पार्लियामेंट में भी महिलाएं अच्छा काम कर रही हैं।’’
मानवता को डॉक्टरों के योगदान के लिए उनके प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए ओलिंपिक मुक्केबाज और पूर्व राज्यसभा सदस्य, पद्मश्री श्रीमती मैरी कॉम ने कहा, ‘‘भगवान हमें एक बार जीवन देते हैं। लेकिन डॉक्टर हमें दूसरी बार, तीसरी बार, और बार-बार जीवन देते हैं। उनके कारण मनुष्य निडर रहता है क्योंकि जब भी कोई मुश्किल आएगी, तो डॉक्टर हमें बचाने आ जाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कार्डियोलॉजी में महिलाओं के आगे बढ़ने से न केवल महिलाओं का विश्वास बढ़ेगा, बल्कि देश को आगे प्रगति की ओर ले जाने में भी मदद मिलेगी।’’
डब्ल्यूसीसी 2023 की ऑर्गेनाईज़िंग सेक्रेटरी और WINCARS एसोसिएशन की जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. सरिता राव ने कहा, ‘‘पुरुषों के वर्चस्व वाले कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में महिलाओं को कॉर्डियोलॉजिस्ट बनने का मौका और अपने काम का प्रदर्शन करने एवं लाईव केसेज़ का एक मंच प्रदान करने के लिए 15 साल पहले डॉक्टर ज्योत्सना ने इस प्लेटफॉर्म का निर्माण किया था। इन 15 सालों में हम बहुत लंबी दूरी तय करके यहाँ तक आए हैं। हमने अपने सफर में काफी संघर्ष किया है, लेकिन हमारा उद्देश्य उन बच्चों के संघर्षों को कम करना है, जो भविष्य में कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहते हैं।’’
उन्होंने बताया, ‘‘विनकार्स ऑर्गेनाईज़ेशन प्रज्जवलिता स्कॉलरशिप और सेवियर रिसर्च अवार्ड भी दे रहा है, ताकि अगली पीढ़ी को प्रोत्साहन मिले और वो विदेशों में शोध कर सकें।’’ अपनी बात समाप्त करते हुए उन्होंने अपने इस अभियान में सहयोग देने के लिए माननीय सुमित्रा महाजन जी और माननीय मैरी कॉम जी का आभार व्यक्त किया।


