- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
स्ट्राइकर ने भारत का पहला आईसीयू बेड अपग्रेड प्लेटफॉर्म स्मार्टमेडिक लॉन्च किया, यह मरीज की देखभाल और केयरगिवर की सुरक्षा को बेहतर बनाता है
गुरूग्राम में स्ट्राइकर के ग्लोबल टेक्नोलॉजी सेंटर में परिकल्पित, यह सॉल्यूशन बीमारी की तीव्रता के सभी स्तरों के लिये भारतीय अस्पतालों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है
इंदौर, मध्यप्रदेश, भारत- 24 फरवरी 2023- दुनिया की प्रमुख मेडिकल टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक स्ट्राइकर ने आज इंदौर में इंडियन सोसायटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन के 29वें वार्षिक सम्मेलन में स्मार्टमेडिक प्लेटफॉर्म को लॉन्च करने की घोषणा की है।
स्मार्टमेडिक एक पेशेंट केयर प्लेटफॉर्म है, जो अस्पतालों की मौजूदा आईसीयू बेड क्षमताओं को बेहतर बनाता है। यह सॉल्यूशन मरीज के वजन में होने वाले बदलावों को नियंत्रित करने, नर्स स्टेशंस पर मरीज के जाने की निगरानी रखने और आईसीयू के भीतर मरीजों को बिना हिलाए उनके एक्स-रे करने में मेडिकल स्टाफ की मदद के लिये है। स्मार्टमेडिक का लक्ष्य है अस्पताल में बीमारी की तीव्रता के सभी स्तरों पर भर्ती होने वाले मरीजों की असहजता को कम करना और उनकी बेहतर देखभाल करना। अपने तरह का यह पहला प्लेटफॉर्म नर्स कॉल सिस्टम्स के साथ वायरलैस तरीके से जुड़ सकता है, जिससे देखभाल करने में नर्सिंग स्टाफ की उत्पादकता और क्षमता बढ़ती है और अस्पताल के संभावित रूप से ज्यादा खर्चे कम होते हैं।
स्मार्टमेडिक किसी भी अस्पताल के लिये एक प्रभावी समाधान है, क्योंकि इसे किसी भी आईसीयू बेड में इंस्टॉल किया जा सकता है और यह उसके साथ कॉम्पैटिबल होता है। इस टेक्नोलॉजी के महत्वपूर्ण फायदों में से एक है उस संभावित असहजता को कम करना, जिसका अनुभव आईसीयू के गंभीर रूप से बीमार मरीजों को वजन नापते या ज्यादा बेडरेस्ट के समय हो सकता है।
इस लॉन्च पर बात करते हुए, स्ट्राइकर ग्लोबल टेक्नोलॉजी सेंटर के वाइस प्रेसिडेंट श्री राम रंगराजन ने कहा, “भारत के बाजार की अपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी मुख्य प्राथमिकता है और स्मार्टमेडिक ऐसी आवश्यकताओं को पहचानने और बाजार विशेष के लिये अनुकूल समाधान ढूंढने के लिये हमारी कोशिशों का प्रमाण है। हमें गर्व है कि यह भारत के लिये भारत का एक नवाचार है और अपने अस्पतालों में क्रिटिकल केयर और देखभाल करने वालों की सुरक्षा बढ़ाने के लिये हम डॉक्टरों और नर्सों के साथ भागीदारी करने की उम्मीद करते हैं।”
इंडिया सोसायटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन (आईएससीसीएम) के प्रेसिडेंट डॉ. राजेश चंद्र मिश्रा ने कहा, “चाहे अस्पताल का बुनियादी ढांचा अभी किसी भी तरह का हो, ऑटोमेशन और डिजिटाइजेशन भविष्य का रास्ता हैं। स्मार्टमेडिक जैसी विकसित हो रहीं टेक्नोलॉजीज के साथ हमारे पास उच्च-गुणवत्ता की स्वास्थ्यरक्षा प्रदान करते हुए भारत के 1.5 अरब लोगों के लिये एक समान व्यवस्था करने का मौका है।
अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए सर्वश्रेष्ठ हेल्थकेयर और उपचार सेवाओं की आपूर्ति करने के लिये यह बेड्स डाटा तक सटीक, सीधे, सक्षम और उच्च गुणवत्ता वाले तरीके से पहुँचने के गणना सिद्धांत पर भरोसा करते हैं, जिसके लिये एक इंटेलिजेंट और अभिनव प्रणाली होती है, जोकि मेडिकल सुविधा और उसके काम के तरीकों की आवश्यकताओं के अनुसार हो। सर्वश्रेष्ठ परिणाम पाने के लिये बुनियादी ढांचे और टेक्नोलॉजीज पर कार्यान्वयन में इस प्रकार के निवेश साथ-साथ चलने चाहिये।”
स्ट्राइकर अभिनव चिकित्सा उत्पादों और सेवाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा में सुधार करने के लिये प्रतिबद्ध है, ताकि मरीज और अस्पताल के परिणाम बेहतर हों। पिछले छह वर्षों में कंपनी की वार्षिक बिक्री का 6% से 7% तक शोध एवं विकास में निवेश हुआ है और अब विश्व में उसके लगभग 110,00 पेटेन्ट्स हैं। स्ट्राइकर ने स्मार्टमेडिक के अलावा दूसरे उपकरण भी पेश किये हैं, जैसे कि एसवी2 आईसीयू बेड, एसटी1-एक्स स्ट्रेचर और सर्जिस्टूल।


