- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
महिलाओं, युवा एवं समाज के अंतिम पायदान पर आसीन व्यक्ति का रखेंगे ध्यान: राजकुमार पाटोदी
“समाज के विकास में सभी की सहभागिता होती है परंतु समाज में पदों पर आसीन व्यक्तियों का दायित्व विशेष होता है समाज के उत्थान के साथ साथ उनके कंधो पर समाज के अंतिम व्यक्ति को भी साथ लेकर चलने की, अहम जिम्मेदारी भी होती है। मैं अपने कार्यकाल में महिलाओं युवा वर्ग एवं समाज के प्रत्येक व्यक्ति के हितों का उचित ध्यान रखूंगा एवं सामाजिक संसद के पहले से चल रहे कार्यों को यथावत रखने के साथ-साथ, शैक्षणिक चिकित्सकीय एवं समाज भवन बनाने की ओर विशेष ध्यान दूंगा।”
यह बात दिगंबर जैन समाज (सामाजिक संसद) के शपथ विधि समारोह में इंदौर के निर्वाणा रिसोर्ट में अपने उद्बोधन में नवीनतम अध्यक्ष श्री राजकुमार पाटौदी ने कहीं। अध्यक्ष के रूप में अपने प्रथम उद्बोधन में इंदौर जैन समाज के हजारों व्यक्तियों की मौजूदगी में श्री राजकुमार पाटोदी ने समाज की महिलाओं एवं युवा वर्ग के लिए अलग प्रकोष्ठ बनाने की बात कही, साथ ही साथ आधुनिक समय की चुनोतियाँ को दृष्टिगत रखते हुए, युवा वर्ग को उचित मार्गदर्शन देने हेतु कार्य करने पर जोर दिया।
न्यायमूर्ति श्री आर सी गर्ग इस अवसर पर शपथ अधिकारी की भूमिका का निर्वाहन कर रहे थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में समस्त पदाधिकारियों को पद के साथ आने वाले, दायित्व और कर्तव्यों पर विशेष ध्यान देने हेतु प्रेरित किया एवं श्री राजकुमार पाटोदी को सपत्नीक श्री मति पवन पाटौदी के साथ शपथ दिलाई।
रविवार को स्थानीय निर्वाणा रिसोर्ट में दिगंबर जैन समाज (सामाजिक संसद) का शपथ विधि समारोह अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्री अरविंद बागड़ी,निर्वतमान अध्यक्ष श्री प्रदीप सिंह कासलीवाल, एमके जैन, शील कुमार जैन एवं राजेश जैन लॉरेल की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
समाज के मीडिया प्रभारी श्री संजीव जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन दीपा हर्ष गोधा एवं भूपेंद्र जैन ने किया।
इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के सभी मंदिरों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे एवं नवीन अध्यक्ष के रूप में श्री पाटौदी के चयन पर उत्साह प्रकट किया एवं नवीन कार्यकारिणी को बधाई दी एवं निर्वतमान अध्यक्ष श्री प्रदीप सिंह कासलीवाल को अपने शानदार कार्यकाल के लिए समाज की ओर से धन्यवाद प्रेषित किया।
इस अवसर पर सुगंध दशमी पर विभिन्न मंदिरों पर मंडल जी और झांकियां बनाई गई थी, उनके पुरस्कार भी वितरित किए गए।
दिगंबर जैन समाज (सामाजिक संसद) इंदौर का शपथ विधि समारोह संपन्न।
सभी मंदिरों के क्रियावान प्रतिनिधियों का कार्यकारिणी के चयन में रखा ध्यान।
अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, महामंत्री सुशील पांड्या, कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप पाटनी,उपाध्यक्ष सुशील डब्डेरा, राजेश लारेल व प्रवक्ता के रूप में डॉ जैनेन्द्र जैन एवं संजीव जैन संजीवनी आदि को शपथ दिलाई गई।
नवीन कार्यकारिणी निम्न प्रकार है।
अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी,
महामंत्री श्री सुशील पांड्या,
कार्याध्यक्ष श्री दिलीप पाटनी, प्रतिपाल टोंग्या, अरविंद जैन।
परामर्शदाता सुंदर लाल जैन (बीड़ी) वीर कुमार जैन एडवोकेट, ए के सेठी एडवोकेट, विमल अजमेरा, विमल चंद गांधी, पदमचंद मोदी, गोटू लाल जैन,विमल चंद गंगवाल, संजय मेक्स, सुदर्शन कासलीवाल,
संयुक्त महामंत्री बाहुबली पांड्या,कमलेश कासलीवाल, मनोज बाकलीवाल,
सह कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सोनी
उपाध्यक्ष राजेश जैन, आदेश्वर जैन, मनोहर झांझरी, सुशील डब्डेरा, जयंत कासलीवाल, मनोज सेठी, राजीव जैन (बीड़ी), शेखर छाबड़ा,
उपाध्यक्ष कमल काला, सुधीर बिलाला, कैलाश चंद जैन, विनोद जैन, देवेंद्र सोगानी, संजय जैन, विमल झाँझरी,
मंत्री राकेश विनायका, ऋषभ पाटनी, विजय कासलीवाल, नवीन गोधा, कमल चंद जैन, संदीप गंगवाल, कुशल राज जैन, संदीप जैन उदयनगर, नीरज मोदी, शील कुमार जैन, धर्मेंद्र पाटनी,मृदुल गंगवाल, अजय जैन मिंटा, विनोद जैन।
संगठन मंत्री महेंद्र सोनी, भूपेंद्र जैन भोपाली, सतीश जैन, कोमल चंद जैन, पारस पांड्या,
प्रचार मंत्री संजय कासलीवाल अक्षय काला
प्रवक्ता डॉ जैनेन्द्र जैन, संजीव जैन” संजीवनी”
युवा प्रकोष्ठ प्रमुख प्रिंसिपल टोंग्या ।
महिला प्रकोष्ठ प्रमुख श्रीमती संगीता राजेश काला।
इसके अलावा मुख्य समन्वयक श्री टी के वेद, हँसमुख गांधी, विमल चौधरी व अन्य नियुक्त किए गए।


