- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
“ईयर ऑफ़ लेजेंड्स” है इस वर्ष के शिलांग चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल का थीम, वेस्टर्न रॉक एवं रैप म्यूजिक के दिग्गज होंगे मेघालय में एकत्रित
~संस्कृति, प्रकृति और मनोरंजन का एक गुलाबी मिलन शिलांग चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल~
~इस वर्ष और भी भव्य होगा शिलांग चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल, आयोजकों को भारी संख्या में राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय पर्यटकों के शामिल होने की पुरी उम्मीद~
भारत के सबसे रोमांचक सांस्कृतिक महोत्सवों में से एक मेघालय का मशहूर शिलांग चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल इस साल 15 और 16 नवंबर को अनुष्ठित होने जा रहा है। दर्शकों एवं राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पर्यटकों को लुभाने और फेस्टिवल को और खास बनाने के लिए इस बार महोत्सव की थीम है: ‘ईयर ऑफ लेजेंड्स’ ।
फेस्टिवल का आयोजन शिलांग के RDSA स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा, जहाँ आपको न सिर्फ चेरी ब्लॉसम की खूबसूरती देखने को मिलेगी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय और घरेलू म्यूजिक स्टार्स का लाइव परफॉर्मेंस भी देखने का मौका मिलेगा।
फेस्टिवल के पहले दिन, BONEY M बैंड अपने फेयरवेल टूर पर लाइव परफॉर्म करेंगे, जो इस बैंड को देखने का एक अनोखा और शायद आखिरी मौका होगा । इसके साथ, इंडियन सिंगर जसलीन रॉयल और इंटरनेशनल स्टार लुकास भी अपनी परफॉर्मेंस से फेस्टिवल के पहले दिन को को खास बनाएंगे।
मनोरंजन, प्रकृति और संस्कृति के इस मेल के दूसरे दिन, अंतराष्ट्रीय म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े नाम एकॉन अपने सुपरफैन टूर पर स्टेज पर आएंगे, जिसके बाद DJ R3HAB और कनिका कपूर भी परफॉर्म करेंगे। इसके अलावा, मेघालय के अपने कलाकार जैसे रितो रिबा, खासी ब्लड्ज़, और क्वीन सेंसशन भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस तरह से, फेस्टिवल में इंटरनेशनल और स्थानीय म्यूजिक का बेहतरीन मेल अनुभव करने का एक दुर्लभ मौका मिलेगा।
इस साल फेस्टिवल का एक और खास पहलू यह है कि इसमें जापान को पार्टनर देश के रूप में चुना गया है। मेघालय और जापान के चेरी ब्लॉसम्स की समानता को ध्यान में रखते हुए यह साझेदारी की गई है। फेस्टिवल में जापान की संस्कृति को करीब से जानने का मौका मिलेगा, जिसमें जापानी कला और धरोहर को प्रदर्शित करने वाला एक विशेष स्टॉल भी शामिल होगा।
शिलॉन्ग चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल 2016 में शुरू हुआ था और यह दुनिया का पहला शरद ऋतु में आयोजन होने वाला चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल है। हर साल यह फेस्टिवल न सिर्फ भारत से, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर से भी पर्यटकों को आकर्षित करता है। 2023 में रिकॉर्ड संख्या में लोग इस फेस्टिवल में शामिल हुए थे, और इस बार इसे और भी भव्य बनाने की योजना है।
फेस्टिवल में म्यूजिक के साथ-साथ कई अन्य आकर्षक कार्यक्रम होंगे, जैसे फैशन शो, कॉस्प्ले प्रतियोगिताएं, आर्ट इंस्टॉलेशंस, और खाने-पीने के स्टॉल्स। यदि आप शिलांग में इस अनोखे फेस्टिवल का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो टिकट्स BookMyShow.com और RockskiTickets.com पर उपलब्ध हैं।
फेस्टिवल के इस खास संस्करण का हिस्सा बनें और ‘ईयर ऑफ लेजेंड्स’ के साथ शिलांग की सुंदरता और संस्कृति के इस अद्वितीय मिलन का अनुभव करें।


