- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर युवाओं ने किया योग
दवा शरीर तो योग मन को करता है ठीक, इंडेक्स समूह के मालवांचल यूनिवर्सिटी में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
इंदौर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इंडेक्स समूह के मालवांचल यूनिवर्सिटी के द्वारा मानवता के लिए योग थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें इंडेक्स ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के विभिन्न विभागों के विद्यार्थी शामिल हुए। इंडेक्स डिपार्टमेंट आफ फिजियोथैरेपी एंड पैरामेडिकल साइंसेस और नर्सिंग कॅालेज के विद्यार्थियों ने योगासन किया।
इंडेक्स सिटी कैम्पस में बारिश के बीच युवाओं में योग का उत्साह देखते ही बन रहा था। युवाओं ने योगा कार्यक्रम ब्रीक्स योगा,स्टिक योगा और थेरबैंड योगा के साथ कई योगासान किए। इस अवसर पर इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेश सिंह भदौरिया, वाइस चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया, मुख्य अतिथि इंदौर सीएचएमओ डॅा.बीएस सैत्या उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मालवांचल यूनिवर्सिटी के प्रो.चासंलर डॅा.संजीव नारंग, कुलपति एन के त्रिपाठी ,रजिस्ट्रार डॅा.एम क्रिस्टोफर,इंडेक्स डायरेक्टर आर एस राणावत, एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव, मेडिकल कॅालेज डीन डॉ.जीएस पटेल,मेडिकल सुप्रिडेंटेंड लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ.अजयसिंह ठाकुर, आईआईडीएस अस्सिटेंट डीन डॉ.दीप्ति सिंह हाड़ा,डिपार्टमेंट पैरामेडिकल प्राचार्य डॉ. रेशमा खुराना उपस्थित थे।
कॅालेज कैम्पस में हर दिन योगाभ्यास
इंडेक्स इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेश सिंह भदौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस योग मिशन के साथ इंडेक्स समूह में हर वर्ष विशेष आयोजन करता है। योग के जरिए युवा ही नहीं डॅाक्टर्स को भी तनाव दूर करने का मौका मिलता है। कॅालेज कैम्पस में हर दिन योगाभ्यास इसी तरह युवाओं द्वारा किया जाना चाहिए। इसकी शुरूआत के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से बेहतर दिन कोई नहीं हो सकता है। प्राचार्य डॉ.रेशमा खुराना ने कहा कि इस योग कार्यक्रम के लिए सभी विभागों के विद्यार्थी कई दिनों से प्रैक्टिस कर रहे थे।
योग आज हम सभी के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मानवता के लिए योग की थीम इस वर्ष रखी गई। इंडेक्स अस्पताल में कोरोना के दौरान मरीजों के इलाज के लिए मेडिकल के साथ योग ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दवा से जहां मरीज का शरीर ठीक होता है वहीं योग से व्यक्ति का मन स्वस्थ होता है। संचालन डॉ.वैशाली पटेल और डॉ.पायल जैन ने किया।


