- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
द पार्क इंदौर ने वर्ल्ड ऑफ वूमेन ग्रुप के साथ मिलकर मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
द पार्क इंदौर पर महिलाओं के लिए आयोजित हुआ योग सत्र
इंदौर: बेहतर स्वास्थ्य, फिटनेस और अपना ख्याल रखने के संदेश को प्रसारित करने के उद्देश्य से द पार्क इंदौर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के एक दिन पहले एक योग सेशन अपने परिसर में आयोजित किया, जिसमें वर्ल्ड ऑफ वुमन ग्रुप से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। एक स्वस्थ जीवनशैली के संदेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ल्ड ऑफ वुमन ग्रुप की सभी सदस्याओं को द पार्क इंदौर की तरफ से एक छोटा पौधा भी उपहार के रूप में दिया गया। ग्रुप की संस्थापक सुश्री सुरुचि मल्होत्रा ने बताया, “इस कार्यक्रम के आयोजन के पीछे का उद्देश्य महिलाओं में योग और एक स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।”
उन्होंने यह भी कहा कि अक्सर कामकाजी महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र और घर की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन स्थापित करना होता है, जिसके चलते अक्सर उनके पास खुद का ख्याल रखने के लिए समय नहीं बचता है। ऐसी महिलाओं को अपने शरीर के प्रति सजग करने और अपना ख्याल रखने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें डॉक्टर, इंजीनियर, ब्यूटीशियन एवं अन्य महिलाओं ने भाग लिया।
द पार्क इंदौर के जनरल मैनेजर श्री देबजीत बैनर्जी ने बताया, “आज की व्यस्त जीवनशैली में लोगों के पास शारीरिक कसरत और व्यायाम के लिए बहुत कम समय है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हम एक ऐसा कार्यक्रम आयोजित करना चाह रहे थे जो शारीरिक सक्रियता, स्वास्थ्य और पर्यावरण को लेकर एक सकारात्मक संदेश दे। इसीलिए हमने ना केवल सभी प्रतिभागियों को पौधे दिए बल्कि हमने कार्यक्रम होने के बाद अपने रेस्टोरेंट एपीसेंटर में सभी प्रतिभागियों के लिए एक हेल्दी ब्रेकफास्ट भी रखा था।”
सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और योग को अपने जीवन में शामिल करने को लेकर संकल्प लिया।


