- One ride 2026: final call to ride for the snow leopard
- वन राईड 2026: स्नो लेपर्ड के लिए राईड करने का अंतिम मौका
- AU Small Finance Bank appoints Anil Agarwal as Senior Executive Group Head – Commercial & Institutional Banking and Amol Padhye as Chief Risk Officer
- राघव जुयाल की एनर्जी ने ‘द पैराडाइज’ में उनके किरदार को ही बदल डाला
- Sun Neo announces ‘Jaan-e-Wafa’: Where destiny brings two hearts together, but identity, marriage and family expectations stand in their way.
दृष्टिबाधितों को सिटी बसों में 50 प्रतिशत छूट, 200 पास वितरित किए
पर्यटन निगम दृष्टिबाधितों को मांडव की यात्रा कराएगा
इन्दौर. दृष्टिबाधितों को सिटी बसों में 50 प्रतिशत की छूट देकर उन्हें 200 पास वितरित किए गए हैं. इसका आयोजन ब्लाइंड एम्पलॉयीज एसोसिएशन समिति नें इन्दौर प्रीमियम को-ऑपरेटिव बैंक के सहयोग से किया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था ज्ञानमगंगा के संस्थापक अध्यक्ष राजेश शुक्ला थे. अध्यक्षता को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन ने की. विशेष अतिथि इन्दौर आरटीओ थे. आगामी दिनों में दृष्टिबाधितों को पर्यटन निगम की बस द्वारा मांडव की यात्रा कराई जाएगी. कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष आधारसिंह चौहान, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता और एडव्होकेट कमल गुप्ता का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया.
इस मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष सलीम भाई विशेष रूप से उपस्थित थे. ज्ञानम संस्था के संस्थापक राजेश शुक्ला ने कहा कि पूर्व में दिल्ली से मुम्बई तक दृष्टिबाधितों की सायकल रैली निकाली गई. इस तरह का आयोजन आगे भी किए जाएंगे. इन्दौर में ब्लाइंड एम्पलॉयीज एसोसिएशन समिति अच्छा काम कर रही है.
बैंक अधिकारी मुकेश पटेल ने कहा कि हमारा मकसद हितग्राहियों को लाभ पहुंचाना है. इस मौके पर ब्लाइंड बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए.
अतिथि स्वागत संजय राठौर, आधारसिंह चौहान, सुनील भाटी और शिक्षक राजेश जायसवाल ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ राजेश जायसवाल ने दीप प्रज्वलन से किया. संचालन कैलाश मालवीय ने किया. आभार माना विनोद गड़वाल ने.


