- Solaryaan Showcases Hybrid Inverters and Battery Storage Solutions for Homes, Businesses and Industry at REI Expo 2026
- Madhya Pradesh Powers Up Semiconductor Ambitions with MPSEDC–SEMI India MoU and IESA’s Industry ecosystem support.
- Pragya Jaiswal on Working with Sunny Deol in the Upcoming Suryaa: Ant Se Aarambh Tak, Reveals His Off-screen Personality is Different from His On-screen Portrayals
- JEET AI Launches India’s First AI Tutor That Goes Beyond Answers to Actually Teach
- जीत एआई (JEET AI) ने पेश किया भारत का पहला एआई ट्यूटर, जो सिर्फ जवाब नहीं देता, बल्कि पढ़ाता भी है
बिना सेंटर लॉक की दुकान को बनाते थे निशाना
क्राइम ब्रांच ज्वैलरी शॉप में नकबजनी करने वाली गैंग के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार
इन्दौर. ज्वैलरी शाप का ताला तोड़ तथा दिन में दुकानों की रैकी कर रात में वारदातों को अंजाम देने वाली नकाबजनी गैंग के चार आरोपियों को का्रइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया. गिरोह में एक महिला भी शामिल है. आरोपियों के कब्जे से 5800 रुपये, चांदी एवं सोने के कुछ जेवरात जब्त किये.
क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग चांदी के जेवरात बेचने के लिये एरोड्रम थाना क्षेत्र में घूम रहें हैं. सूचना परक्राईम ब्रांच और पुलिस थाना एरोड्रम के साथ संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये मौके पर पहुंचे और तीन लोगों को पकडा. पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राहूल उर्फ गणेश उर्फ डाऊ पिता प्रकाश सोमनकर (20) नि. भूरी टेकरी मनावत नगर, सागर पिता सूरज चांदणे (21) नि. बांबे अस्पताल चिकित्सक नगर, लखन पिता शंकर शिंदे (20) नि. 303 आइडिया मल्टी गाँधीनगर का बताया. आरोपियों की गतिविधियां संदिग्ध नजर आने पर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास चाँदी के जेवरात मिले. आभूषणों के संबंध मे पूछताछ करने पर आरोपियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, इसलिये एरोड्रम थाने पर सभी आरोपियों से एक-एक कर पूछताछ की गई. आरोपी राहुल उर्फ गणेश ने पूछताछ पर बताया कि उसनें अपने साथी सागर, लखन, ज्योति एवं अभि के साथ मिलकर वैष्णो देवी ज्वैलर्स नाम की दुकान में ताला तोडकर चांदी एवं सोने के जेवरात चोरी किये थे, जिसमें से कुछ जेवरात उन्होंने सराफा के सुनार को बेच दिये थे. तथा कुछ जेवरात उनके पास हैं जिन्हें वो लोग बेचने की फिराक में घूम रहे थे. आरोपी राहुल ने बताया कि उसकी गिरोह के लोग दिन में दुकानों की रैकी करते थे एवं जिन दुकानों पर सेंटर लॉक नहीं होता था उन्हें चिन्ह्ति कर रात में नकबजनी की वारदातों को अंजाम देते थे. आरोपी राहुल ने बताया कि रात में अभि नाम का लड़का भाड़े की सवारी ऑटो लेकर उसमें ज्योति बंजारा नामक महिला को भी साथ में लाता था. ताकि पुलिस रात मे महिला को साथ देख कर आरोपितों पर संदेह ना करें. पूर्व में 6 माह पहले भी इसी गिरोह द्वारा सराफा स्थित दुकान का ताला तोडकर लाखों का चांदी एवं सोने का माल चोरी किया गया था.
महिला को लाते थे पुलिस से बचने के लिए
आरोपी सागर ने बताया कि वह शादी समारोहों मे ढोल ताशे बजाने का काम करता है तथा गांजे का नशा करने का आदी है. आरोपी ने जनवरी माह में उसने अपने साथियों लखन, राहुल, अभि एवं ज्योति के साथ मिलकर एक ज्वैलरी की दुकान का ताला तोडकर चांदी एवं सोने के जेवरात तथा नकदी चोरी किये जाने की घटना को अंजाम दिया था. आरोपी लखन ठेले पर अटाला बेचने का काम करता है.उसने बताया कि उसका मित्र अभि भाडे का सवारी ऑटो लेकर महिला ज्योति बंजारा को पुलिस से बचने के लिये साथ मे लेकर आता था. जहां कहीं भी पुलिस रोकती थी तो आरोपी बहाना करके निकल जाते थे कि ज्योति को इमरजेंसी में ईलाज के लिये अस्पताल लेकर जा रहे हैं.
रात में काम के बदले 500 देते थे
आरोपी अभि पिता श्रवण अम्बोरे (19) नि. आइडिया मल्टी गाँधीनगर को गिरफ्त मे लेकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह ऑटो चलाता है,आरोपी ने बताया कि ज्योति एवं राहुल तथा उनके साथियों ने उसे बोला था कि हमें रात मे एक काम पर ले चलना है. उसे बदले में 500 रुपये दिया करेंगे, तो वह उनको लेकर साथ में जाने लगा. आरोपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य उसे दूर खडा कर देते थे. तथा खुद दुकान पर जाकर दुकान का ताला तोडकर चोरी किया करते थे. आरोपिया ज्योती बंजारा पति जीतू बंजारा (32) नि. फूलमंडी पंढरीनाथ वर्तमान में फरार है जिसकी तलाश की जा रही है. आरोपियों के कब्जे से 5800 रुपये नकदी, चांदी एवं सोने के कुछ जेवरात तथा घटना मे प्रयुक्त ऑटो वाहन जप्त किया गया है.


