- अपना दल (एस) ने हिंदी भाषी राज्यों में मनाई बाबू शिवदयाल चौरसिया की जयंती
- डेफ जोनल क्रिकेट में तीसरे दिन भी रोमांच बरकरार, साउथ जोन और नॉर्थ जोन की दमदार जीत
- Surging Demand Pushes Dhurandhar Re-Release to 1,000+ screens Worldwide
- Airlift, The Family Man S3 to The Lunchbox: Nimrat Kaur Starrer Movies and Series to Binge-Watch on her Birthday
- Birthday Special! 6 Times Nimrat Kaur Amazed Everyone with her Western Fashion Escapades
मंगल जुलूस के साथ हुआ अमितदृष्टाश्रीजी म.सा. का प्रवेश
इन्दौर। श्री राजेंद्र जयन्त जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट के तत्वावधान में बुधवार को साध्वी श्री अमितदृष्टाश्रीजी म.सा. का भव्य मंगल प्रवेश जुलूस नवकारसी के पश्चात निकाला गया। आचार्य देवेश श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. एवं आचार्य देवेश श्रीमद् विजय जयरत्न सूरीश्वरजी म.सा. के सान्निध्य में साध्वजी श्री अमितदृष्टाश्रीजी म.सा. अपने साध्वी मंडल के साथ नगर प्रवेश किया। साध्वजी के इस मंगल प्रवेश में समग्र जैन समाज के समाज बंधुओं ने साध्वी एवं उनके मंडल की अगवानी की। वहीं साध्वी श्री अमितदृष्टाश्रीजी म.सा. का यह वर्षावास स्कीम नं. 71 स्थित सीमांधर जिनालय में होगा।
श्री राजेंद्र जयन्त जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट से जुड़े युवा राजेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को अमित²ष्टाश्रीजी म.सा. का भव्य मंगल प्रवेश जुलूस स्कीम नं. 71 से गाजे-बाजे के साथ निकाला गया। साध्वजी के इस भव्य मंगल प्रवेश जुलूस में जहां महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण करते हुए चल रही थीं तो वहीं दूसरी और पुरूष भी भजनों पर नाचते-झूमते चल रहे थे। साध्वीजी के इस मंगल प्रवेश विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिला मंडल भी अपने भजनों की प्रस्तुति देते हुए मार्ग में चल रही थी। साध्वजी का यह मंगल जुलूस स्कीम नं. 71 से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होता हुआ गुमाश्ता नगर स्थित सीमांधर जिनालय पहुंचा। जहां इस भव्य मंगल जुलूस का समापन हुआ। जुलूस समापन के पश्चात गुमाश्ता नगर स्थित सीमांधर जिनालय में पूज्य साध्वी श्री अमितदृष्टश्रीजी म.सा. ने अपने साध्वी मंडल के साथ सभी श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित भी किया गया। वहीं सीमांधर जिनालय में श्री राजेंद्र जयन्त जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट से जुड़े नीरज सुराणा ने स्वागत उद्बोधन दिया। ट्रस्ट अध्यक्ष धर्मचन्द्र बोहरा, सचिव नरेंद्र जैन एवं पुखराज पगारिया ने समग्र समाज बंधुओं के साथ-साथ गुजरात से आए सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शैलेष जैन ने किया एवं आभार नरेंद्र जैन भटेवरा ने माना।


