- पहली राजस्थानी पैन-इंडिया फिल्म ‘धूड़’ देशभर के दर्शकों के लिए लेकर आ रही है एक सिनेमाई थ्रिलर
- Do Not Ignore Changes in Heart Rhythm: Dr. Aditya Pradeep Mulgaonkar
- रीढ़ की कई समस्याओं का इलाज अब 7–10 मिलीमीटर के छोटे चीरे से संभव
- Gurmeet Choudhary and Isha Malviya Take Audience on a Journey of Intense Love with Tum Mere Ho Teaser
- From Dil Chahta Hai to Prem Keetanu, How Bollywood’s Campus Film Has Changed With Every Generation
डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक
इंदौर, मार्च, 2026: इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 में दूसरे दिन मैदान पर रोमांच अपने पूरे रंग में नजर आया। द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को अपना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बीसीसीआई के सहयोग से आयोजित इस चैंपियनशिप में कैंपस के चार मैदानों पर दिनभर मुकाबले खेले गए, जहाँ खिलाड़ियों का जोश और प्रतिभा साफ झलकती रही।
दूसरे दिन के मुकाबलों में नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन की टीमों ने अपने उम्दा प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। दोनों टीमों ने शानदार जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली और बढ़ चले हैं अपने हुनर का दमखम दिखाने।
पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन की टीम, नॉर्थ जोन की कसी हुई गेंदबाजी के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी और 36.4 ओवर में 128 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में नॉर्थ जोन ने तेज शुरुआत की और सिर्फ 17.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 129 रन बना लिए। इस तरह टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इस मुकाबले में हिलाल वानी ने शानदार ऑलराउंड खेल दिखाया। उन्होंने पहले गेंदबाजी में 7 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए और फिर बल्लेबाजी में 34 गेंदों पर नाबाद 54 रन* की तेज पारी खेली, जिसमें पाँच चौके और तीन छक्के शामिल रहे। इसी प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दिन के दूसरे मुकाबले में सेंट्रल जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 31.3 ओवर में 141 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य को मात देने उतरी वेस्ट जोन की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और सिर्फ 16 ओवर में 1 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया और टीम ने यह मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया। इस मैच में विराज कोलते ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंदबाजी में 35 रन देकर 4 विकेट लिए और फिर बल्लेबाजी में 47 गेंदों पर नाबाद 75 रन* की दमदार पारी खेली, जिसमें दस चौके और तीन छक्के शामिल रहे। इस शानदार खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
डेफ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और एशियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त यह चैंपियनशिप अब और दिलचस्प होती जा रही है। कल के मुकाबलों में टीमें जीत की रफ्तार बनाए रखने और खिताब की दौड़ में आगे बढ़ने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।


