- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
प्रस्तावित आईपीओ के लिए एनएसई ने पूरी की सहयोगी कंपनियों के चयन की प्रक्रिया
भोपाल, मार्च 2026: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) ने आज अपने प्रस्तावित इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) के लिए मर्चेंट बैंकर, लॉ फर्म और अन्य सहयोगी कंपनियों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
यह चयन प्रक्रिया एनएसई की आईपीओ समिति द्वारा तय किए गए फ्रेमवर्क और मूल्यांकन पद्धति के अनुसार की गई। पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित, पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी तरीके से संपन्न हुई।
चयनित 20 मर्चेंट बैंकर्स में कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेस लिमिटेड (पूर्व में आईआईएफएल सिक्योरिटीज़ लिमिटेड), मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइज़र्स लिमिटेड, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज़ लिमिटेड, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, एवेंडस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड, मॉर्गन स्टैनली इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जे.पी. मॉर्गन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एचएसबीसी सिक्योरिटीज़ एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज़ लिमिटेड, 360 वन डब्ल्यूएएम लिमिटेड, आनंद राठी एडवाइज़र्स लिमिटेड, डीएएम कैपिटल एडवाइज़र्स लिमिटेड, पैंटोमैथ कैपिटल एडवाइज़र्स प्राइवेट लिमिटेड और इक्विरस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।
चयनित आठ लॉ फर्म्स में सिरिल अमरचंद मंगलदास, खेतान एंड कंपनी, लैथम एंड वॉटकिन्स एलएलपी, सिडली ऑस्टिन सिंगापुर प्राइवेट लिमिटेड, एज़ेडबी एंड पार्टनर्स, एस एंड आर एसोसिएट्स, शार्दुल अमरचंद मंगलदास एंड कंपनी और ट्राइलिगल शामिल हैं।
इसके अलावा अन्य सहयोगी कंपनियों में एमयूएफजी इंटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मकरंद एम जोशी एंड कंपनी, मणियन एंड राव, आरबीएसए एडवाइज़र्स, कॉन्सेप्ट कम्युनिकेशन लिमिटेड और रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को चुना गया है।
चुनी गई उपरोक्त सभी संस्थाएँ प्रस्तावित आईपीओ से जुड़े अलग-अलग कामों में एनएसई की मदद करेंगी। इसमें जरूरी कागज़ी प्रक्रिया, जाँच-पड़ताल, दस्तावेज़ तैयार करना, प्रचार से जुड़ी तैयारियाँ और आईपीओ की पूरी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने जैसे कार्य शामिल होंगे, जो कि तय नियमों के अनुसार किए जाएँगे।
इस प्रक्रिया के पूरा होने के साथ ही एनएसई के आईपीओ के लिए सहयोगी कंपनियों और सलाहकारों के चयन में प्रक्रिया सलाहकार के रूप में काम कर रही रोथ्सचाइल्ड एंड कंपनी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की भूमिका भी आज समाप्त हो गई।


