- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
नेत्र शिविर में 250 से ज्यादा जरूरतमंदो ने सुविधा का लाभ उठाया
इंदौर. स्व. श्रीमती विद्यादेवी कक्कड़ की जयंति के उपलक्ष्य में विद्याराज ग्रुप दिव्य साधना ट्रस्ट एवं अमराई वरिष्ठ नागरिक परामर्श कल्याण संघ द्वारा अमराई चौपाल झोन क्रमांक 7, रोशनी आई अस्पताल, स्कीम नं. 54 के द्वारा विषाल नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया.
इसके 112 लोगों का चश्में व 22 लोगों को मोतियाबिन्द के ऑपरेशन के लिये चुना गया । 250 से ज्यादा जरूरतमंदो ने सुविधा का लाभ उठाया. नेत्र रोग विषषज्ञ डॉ. सुभाष पंडित, श्री प्रणव षुक्ला एवं डॉ. आर.के. शर्मा ने सेवायें दी. शिविर का शुभारंभ विद्याराज ग्रुप के चेयरमेन प्रवीण कक्कड़ ने इनकी माताश्री के चित्र पर सपत्नी माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन डॉ. आर.के. शर्मा अध्यक्ष अहिल्या प्रान्तीय महासंघ की अध्यक्षता एवं विधायक जीतू जिराती के विशेष आतिथ्य में किया.
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत हितेन्द्र जादौन, के.के. बिड़ला, श्री आनंद श्रीवास्तव, श्रीमती पानसरे, श्रीमती राठौर, श्री पण्ड्याजी ने किया । श्री कक्कड़ ने अपने उद्बोधन में भविष्य में भी आमजन और वरिष्ठ नागरिकों के हितार्थ सतत् यथायोग्य सेवायें देते रहने का संकल्प दोहराया. आभार प्रदर्शन के.के. बिड़ला, अध्यक्ष सिक्सटी प्लस वेलफेयर एसोसिएशन ने किया.


