- One ride 2026: final call to ride for the snow leopard
- वन राईड 2026: स्नो लेपर्ड के लिए राईड करने का अंतिम मौका
- AU Small Finance Bank appoints Anil Agarwal as Senior Executive Group Head – Commercial & Institutional Banking and Amol Padhye as Chief Risk Officer
- राघव जुयाल की एनर्जी ने ‘द पैराडाइज’ में उनके किरदार को ही बदल डाला
- Sun Neo announces ‘Jaan-e-Wafa’: Where destiny brings two hearts together, but identity, marriage and family expectations stand in their way.
वैष्णव बैरागी ब्राह्मण संघ का सामूहिक विवाह सम्मेलन
इन्दौर. श्री वैष्णव बैरागी ब्राह्मण संघ इन्दौर द्वारा हंसदास मठ स्थित वृंदावन गार्डन में भव्य सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया. इस सामूहिक विवाह में विद्वान पंडि़तों के सान्निध्य एवं मंत्रोच्चार के बीच वर-वधू ने सात जन्मों के लिए सात फेरे लिए. विवाह में साधु संतों के साथ-साथ मालवा निमाड़ के कई परिवार ने नवदंपत्ति को उनके मंगल जीवन की कामना का आशीर्वाद भी दिया.
सामूहिक विवाह समारोह के पश्चात वैष्णव बैरागी ब्राह्मण संघ द्वारा युवक-युवति परिचय सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। जिसमें 80 से अधिक प्रविष्टियां इस परिचय सम्मेलन के लिए प्राप्त हुई थी. श्री वैष्णव बैरागी ब्राह्मण संघ अध्यक्ष कृष्णकांत बैरागी, बालकृष्ण त्यागी, जगदीश वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि हंसदास मठ स्थित वंृदावन गार्डन में आयोजित हुए इस नि:शुल्क सामूहिक विवाह में 7 जोड़े विवाह बंधन में बंधे. वहीं सामूहिक विवाह के पूर्व सुबह 8.30 बजे वर-वधू का चल समारोह भी निकाला गया. चल समारोह में दुल्हे घोड़े पर और दुल्हनें बग्घियों में संवार थी तो वहीं बाराती और घराती बैंड बाजों की धून पर नाचते थिरकते हुए चल रहे थे. इसके पश्चात विद्वान पंडि़तों के सान्निध्य एवं मंत्रोउच्चार के बीच 7 जोड़ों ने सात जन्मों के लिए सात फेरे लिए. सामूहिक विवाह समारोह में सभी जोड़ों को उपहार स्वरूप गृहस्थी का सामान भी मुख्य अतिथियों द्वारा वितरित किया गया। सामूहिक विवाह समारोह में सांधु संतों के साथ-साथ मालवा निमाड़ के कई परिवारों ने नवदंपत्ति को आशिर्वाद देकर उनके मंगल जीवन की कामना भी की. सामूहिक विवाह में सभी जोड़ो को स्वच्छ भारत-स्वस्थ इन्दौर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं कन्या भ्रुण हत्या रोकने की शपथ भी मुख्य अतिथियों द्वारा दिलाई गई. मुख्य अतिथि बंटी बैरागी, प्रशांत महंत, महेश बैरागी सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। विवाह समारोह के दौरान नि:शुल्क परिचय सम्मेलन का आयोजन भी किया गया था। इस परिचय सम्मेलन में वैष्णव बैरागी ब्राह्मण संघ के युवक-युवतियों की 80 प्रविष्टियां प्राप्त हुई थी. वृंदावन गार्डन में 50 से अधिक युवक-युवतियों ने मंच पर आकर अपने जीवन साथी के प्रति अपनी जिज्ञासाऐं बताई एवं शाम तक परिचय सम्मेलन में 30 रिश्ते तय होने की संभावना बनी. परिचय सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष बैरागी, नरेंद्र जोशी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल हुए थे. संचालन अंशुल शर्मा ने किया।


