- MIT-WPU के शोधकर्ताओं ने सोलर थर्मल बैटरी विकसित की; सूर्यास्त के बाद भी गर्म पानी रहेगा उपलब्ध
- सुरक्षित रहें: रोज़मर्रा के लेन-देन में अपनाएं सुरक्षित भुगतान आदतें
- मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती, सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का लिया संकल्प
- Welcome To The Jungle Emerges as the Biggest Stress Buster of 2026, Wins Hearts as a Complete Family Entertainer
- सोनल चौहान ने मिर्जापुर: द मूवी की दुनिया में रखे कदम; उनका दिलचस्प नया लुक देख फैंस हुए एक्साइटेड
इंदौर-ग्वालियर एक्सप्रेस का रतलाम तक विस्तार
इंदौर. इंदौर-ग्वालियर और इंदौर-भिंड एक्सप्रेस ट्रेन का रविवार से वाया फतेहाबाद, रतलाम तक विस्तार किया गया. रविवार सुबह लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इंदौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रतलाम तक विस्तार होने से रतलाम से इंदौर के साथा ही ग्वालियर और भिंड आने-जाने वाले यात्रियों को नई सुविधा प्राप्त हुई है.
लोकसभा स्पीकर स्पीकर ने सुबह 9.30 बजे इंदौर के आयलैंड प्लेटफॉर्म से ग्वालियर/भिंड-इंदौर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रतलाम के लिए रवाना किया. इससे पहले रतलाम रेल मंडल के डीआरएम आरएन सुनकर ने उनका स्वागत किया.
इस अवसर लोकसभा स्पीकर ने कहा कि इंदौर को दूसरे रेल मार्गों से जोडऩे की कोशिशें हो रही हैं. इंदौर में रेलवे को लेकर काफी जागरूकता आ गई है. सब विधायक क्षेत्र को नई रेल सुविधाएं दिलवाने के लिए सक्रिय हैं और देखने लगे हैं कि रेलवे में यहां क्या हो रहा है या क्या नहीं हो रहा है? इंदौर की अंजू माखीजा रेलवे की राष्ट्रीय समिति में हैं और जगमोहन वर्मा रतलाम मंडल सलाहकार समिति में हैं. इससे इंदौर को पहले की तुलना में ज्यादा महत्व मिलने लगा है. उन्होंने कहा कि रायपुर और गुजरात के लिए नई ट्रेन की मांग कई स्तर पर बार-बार उठ रही है। ये ट्रेन तो इंदौर को मिल ही जाएंगी लेकिन हमारा ध्यान यात्रियों से जुड़ी छोटी-छोटी सुविधाएं जुटाने पर है ताकि उन्हें राहत मिले. अच्छा है दूसरे जनप्रतिनिधि भी रेल सुविधाओं को लेकर सोचने लगे हैं. कार्यक्रम में विधायक महेंद्र हार्डिया, सुदर्शन गुप्ता, उषा ठाकुर, राजेश सोनकर, आईडीए अध्यक्ष शंकर लालवानी और स्पीकर के रेलवे सलाहकार नागेश नामजोशी आदि मौजूद थे. स्पीकर ने इस बात पर खुशी जताई कि कार्यक्रम में कई विधायक शामिल हुए.


