- Netizens Can’t Stop Raving About Mrunal Thakur In Hai Jawaani Toh Ishq Hona Hai: “She Totally Nailed It”
- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
कल्पना को तुलिका से उकेरा कागज पर
इंदौर. शुभ संकल्प समूह द्वारा स्कीम नं. 78 में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी परिसर खेल संकुल में पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी उम्र के लोगों के लिए एक चित्रकाला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
इसमें प्रत्येक प्रतियोगी को अपने अहसास, कल्पना, विचारो को रंगो और तूलिका के माध्यम से चित्रित करना था. सभी को एक ड्राइगशीट पर चित्र बनाकर लाना था जिसकी अगले माह प्रदर्शनी लगाई जाएगी. इस प्रतियोगिता में 22 बच्चे, 8 महिलाओं और 4 पुरुषों ने भाग लिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिति पार्षद मुन्नालाल यादव ने कार्यक्रम का श्रीगणेश कराया. उन्होंने कहा सकारात्मक खेल और अन्य गतिविधियो के लिए वे अपना भरपूर सहयोग देंगे. इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ सुनीता श्रीवास्तव ने बताया कि यहां जो महिलाए और अभिभावक अपने बच्चों को लेकर आते है वो भी खेलकूद और गतिविधियों मे भाग लेना चाहते है. बस शनै: शनै: एक समूह बन रहा है. आज प्रकृति की स्वाभिकता को बचाना जरुरी है. उपेन्द्र श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन किया. सुषमा दुबे, शोभा दुबे, मनोरमा जोशी, प्रीति गिरि ने सबका अभिवादन किया. संकल्प श्रीवास्तव ने आभार माना. इस अवसर पर महिलाओं ने टेबलटेनिस खेल कर सेहत मेन्टेन करने मे कदम बढ़ाया.


