- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
करोड़ों का निकला आबकारी अधिकारी
लोकायुक्त पुलिस ने मारा छापा
इंदौर. लोकायुक्त ने धार के जिला आबकारी अधिकारी पराक्रम सिंह चंद्रावत के इंदौर, जावरा और धार के ठिकानों पर छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया. पराक्रम सिंह पूर्व मंत्री स्व. महेन्द्र सिंह कालुखेड़ा के भतीजे है और 2003 में परिवार की माली हालत खराब बताते हुए उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति ली थी. लोकायुक्त को जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ 500 करोड़ से ज्यादा की आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी. सूत्रों की माने तो कार्रवाई पूरी होने तक पचास करोड़ की संपत्ति का खुलासा हो सकता है. खबर लिखे जाने तक जांच और कार्रवार्ई जारी थी.
लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को जिला आबकारी अधिकारी पराक्रम सिंह चंद्रावत के यहां अलसुबह दबिश दी. सुबह अचानक हुई कार्रवाई से चंद्रावत के परिवार के लोग चौक गए. इंदौर में चंद्रावत के विजय नगर में स्कीम नं.74 स्थित मकान और 2 पेट्रोल पंप के आलावा धार स्थित ऑफिस, रतलाम जिले में जावरा स्थित वेयर हॉउस सहित पैतृक गांव कालूखेड़ा में लोकायुक्त इंदौर पुलिस की टीम ने कार्रवाई की. इस कार्रवाई में उज्जैन की टीम का भी सहयोग लिया गया. पुलिस चंद्रावत के घर पर दस्तावेज खंगाल रही है. वहीं दो पेट्रोल पंपों पर भी दस्तावेजों की जांच जारी है. विजय नगर स्थित पेट्रोल पंस से 88 लाख रुपए नगद मिले हैं. रतलाम के जावरा में इनके वेयर हाउस और तेल के टैंकर मिले हैं. धार में तो कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त पुलिस ने आबकारी कार्यालय को ही सील कर दिया. लोकायुक्त सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आय से अधिक संपत्ति नजर आ रही है. छापे में चंद्रावत द्वारा कई स्थानों पर प्रॉपर्टी में निवेश करने के दस्तावेज भी मिले है. आय से अधिक संपत्ति के आंकड़ों का खुलास करना फिलहाल संभव नहीं है. दस्तावेजों की जांच के बाद ही काली कमाई का सहीं आंकड़ा सामने आएगा.
रतलाम में वेयर हाउस
कार्रवाई के दौरान रतलाम के जावरा में वेयर हाउस और तेल के कारोबार संबंधी दस्तावेेज भी सामने आए है. वहीं दो मकान और एक दुकान के दस्तावेज भी बरामद किए गए है.
आलीशान बंगला और महंगी कारें
पराक्रमसिंह चंद्रावत के इंदौर स्कीम नंबर 74 स्थित आलीशान बंगले से विलासिता की कई वस्तुएं बरामद की गई है. महंगी मर्सडीज, ऑडी और कोरोला कार भी मिली है.
बगैर अनुमति विदेश यात्रा की थी
वहीं जांच के दौरान पता चला कि पराक्रम सिंह चंद्रावत ने राज्य सरकार से अनुमति लिए बिना 25 मई से 16 जून 2017 तक फ्रांस और स्विट्जरलैंड की यात्रा भी की थी. हालांकि आलाधिकारियों की मेहरबानी से इस मामले में कारवाई नहीं हुई.
यह मिला छापे में
– बीसीएम हाईटस में दुकन
– बंशी ट्रेड सेंटर में दुकान
– लसूडिय़ा मोरी और स्कीम 140 एक-एक प्लॉट
-दो पेट्रोल पंप
– 6 टैंकर
– करीब साढ़े 12.50 लाख रुपए नकद
– करीब 1 करोड़ रुपए के जेवर
– गुलाब बाग में एक सिक्युरिटी एजेंसी में पत्नी की पार्टनशिप
– करीब 7 बैंक खाते
– दो लॉकर विजय नगर स्थित निजी बैंक में
– जावरा में वेयर हाउस जो 6 भाग में बना है


