- Dhurandhar: The Revenge Trailer Out! Arjun Rampal Brings Back the Menace as ISI Major Iqbal
- जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की ‘धुरंधर द रिवेंज’ के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच मचाया तूफान, नेटिज़न्स ने दिया जबरदस्त रिएक्शन
- जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने आदित्य धर की स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़, जिसमें मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं
- 7 Times Bhumi Satish Pednekkar’s Film Choices Proved She Is One of Bollywood’s Strongest Female Voices
- Sony Entertainment Television’s MasterChef India concludes on a high note; Vikram & Ajinkya crowned Winners
खेल मेले के विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत
इंदौर। क्रीड़ा भारती की मेजबानी में चिमनबाग मैदान पर आयोजित खेल मेले के सफल खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया। खेल मेले के तहत 12 स्पर्धाओं का आयोजन किया गया था.
खो-खो मे हैप्पी वाण्डरर्स ने पुरुष व महिला वर्ग के खिताब जीते. राजेन्द्र नगर व रामबाग क्लब उपविजेता रही। हॉकी में 17 वर्ष बालक व बालिका वर्ग में इंदौर की टीम सफल रही। द्वितीय स्थान शाजापुर व मंदसौर को मिला. वालीबॉल के फायनल में ब्रदर्स क्लब की ए टीम ने बी टीम को पराजित किया। फुटबाल में शास्त्री क्लब विजेता तथा नूतन क्लब उपविजेता रहा। आट्या-पाट्या के बालक वर्ग में अरविंद क्रीडा मंडल प्रथम तथा प्राईम एकेडमी द्वितीय रही। बालिका वर्ग में मां उमिया कन्या विद्यालय को पहला तथा हम्टी डम्टी स्कूल को दूसरा स्थान मिला. खेल मेले के पुरस्कार संघ के राज चौधरी, प्रसन्न हरदास व हरीश डागुर के आतिथ्य मे वितरित किए गए। इस अवसर पर योगेश त्रिवेदी, गोरधन गहरवाल व दिनेश जोशी मौजूद थे। संचालन आशीष दाणेज ने किया तथा आभार अभय राहुल ने माना।


