- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
बॉलीवुड सांग्स पर लोगों ने किया एक्वा जुम्बा व भांगड़ा
इंदौर. जैन स्वेताम्बर सोशल ग्रुप ने रालामंडल में एक्वा जुम्बा का आयोजन किया. टीम वर्ल्ड ऑफ फिटनेस ने वहां मौजूद सैकड़ो लोगों पानी ने अंदर एक्वा जुम्बा और भांगड़ा करवाया. कई बॉलीवुड सांग्स पर लोगों ने एक्वा जुम्बा एवं भांगड़ा किआ.
इंटरनेशनल एक्वा जुम्बा एक्सपर्ट आरती माहेश्वरी ने बताया कि यह डांस और खेल का मेल है. इसमें म्यूजिककी मस्ती है और फिटनेस का मंत्र है. एक्वा जुम्बा वर्कआउट का नया ट्रेंड है, जो कि सभी बड़े शहरों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. वजन घटाने से लेकर घुटने के दर्द में एक्वा जुम्बा फायदेमंद बताया है. आरती ने बताया कि एक्वा जुम्बा के लिए कोई जरूरी नहीं कि आप तैराकी जानते हों तभी आप एक्वा जुम्बा कर पाएंगे. आपको गहरे पाने में नहीं जाना है. इसमें पानी उतना ही होता है, जितने में आप सहज महसूस कर पाएं. आम तौर पर 4 फीट पानी में यह किया जाता है और इसीलिए गर्मियों के दिनों में एक्वा जुम्बा सुकूनदेह होता है. जोड़ों, सांस लेने की प्रक्रिया और मांसपेशियों के लिए एक्वा जुम्बा खास तौर पर फायदेमंद है. नियमित व्यायाम से उकता चुके हों तो एक्वा जुम्बा अपना सकते हैं. इसमें ज्यादा से ज्यादा कैलोरीज बर्न सकते हैं. 60 मिनट एक्वा जुम्बा करके 600 से 800 कैलोरीज बर्न कर सकते हैं.


