- 4 Standout Moments of Birthday Girl Karisma Kapoor on India’s Best Dancer Season 5
- Dinesh Vijan and Maddock Films unveil the Teaser of PRAHAAR – The Ujjwal Nikam Story; Rajkummar Rao delivers a Striking First Impression
- दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स लेकर आए प्रहार – द उज्ज्वल निकम स्टोरी का टीज़र; राजकुमार राव का पहला इम्प्रेशन ही सीधा दिल-दिमाग हिला देने वाला!
- IIT Kharagpur Study Finds Scientific Speed Management Can Significantly Reduce Fatal Crash Risk on Indian Highways
- हर सिरदर्द सामान्य नहीं होता, मस्तिष्क के संकेतों को समझना है जरूरी -डॉ. रजनीश कछारा
बायपास पर टेंट गोदाम में लगी भीषण आग
इंदौर. रविवार देर रात बायपास पर एक टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई. आग में सामना जलकर खाक हो गया और छह घंटे से भी ज्यादा समय में आग पर काबू पाया जा सका.
फायर ब्रिगेड के अनुसार कल रात दो बजे बायपास ओमेक्स सिटी- 2 के आगे स्थित आरके टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई थी. आग ने देखते ही पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया था. आग पर काबू पाने में छह घंटे से ज्यादा का समय लग गया था. इसके बाद भी वह धीरे-धीरे धधक रही थी. आज सुबह सात बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका. आग पर काबू पानी में 10 टैंकर से ज्यादा पानी लग गया. आगजनी के दौरान गोदाम का शेड गिरने से सामान दब गया था. ज्वलनशील पदार्थ भरा होने के कारण उसमें बार-बार आग सुलग रही थी. इसी को देखते हुए आसपास के मजदूरों को बुलाकर शेड को हटाने का काम शुरु किया और आग पूरी तरह बुझाई जा सकी. मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. यहां खुला इलाका होने के कारण तेज हवाएं चल रही थीं. टेंट हाउस दो हिस्सों में बना हुआ है। एक हिस्से में आग जल रही थी, जबकि दूसरा हिस्सा सुरक्षित था. इसी के चलते दो टीम लगाई गई थीं, ताकि दूसरा हिस्से तक आग न पहुंच सके.


