- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
गलतियों से पनपेगा शो में हास्य: जाकिर
इन्दौर. यह देखकर बहुत खुशी होती है कि कॉमेडी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. हक से सिंगल के बाद चाचा विधायक हैं हमारे लोगों को हंसाने की मेरी विनम्र कोशिश है. इस शो में कलाकारों की गलतियों से हास्य पनपता है. इस शो से ज्यादातर भारतीय खुद को जुड़ा पायेंगे.
यह कहना है मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान. वे प्राइम वीडियो एक्सक्लूसिव सीरीज चाचा विधायक है हमारे के प्रमोशन के लिए शहर में थे. प्राइम वीडियो के एक्सक्लूसिव स्टैंड-अप स्पेशल शो हक से सिंगल की सफलता के बाद इंदौर के रहने वाले ज़ाकिर पहली बार निर्माता बने हैं. वे भारतीय जिंदगी के एक पहलू को अपने शो चाचा विधायक हैं हमारे के माध्यम से दर्शकों के सामने लेकर आये हैं. जाकिर ने बताया कि यह शो इस सीरीज के नायक रॉनी की जिंदगी, सच के साथ उसके जटिल संबंधों और उसके द्वारा बोले जाने वाले वाले झूठ के जाल के इर्दगिर्द घूमता है। वह एक झूठी धारणा के आधार पर अपने इर्द-गिर्द झूठ का जाल बुनता है कि उसके चाचा विधायक हैं. जाकिर ने बताया कि भारतीय इस स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ है, जब कोई व्यक्ति किसी बड़े आदमी का नाम लेकर इंप्रेशन जमाने की कोशिश करता है और सत्ता में बैठे लोगों से अपने कनेक्शन का गलत इस्तेमाल करता है, तब कैसा माहौल होता है.
गंभीर विषय मजाकिया अंदाज में
जाकिर ने कहा कि यह शो एक गंभीर विषय को हलके-फुलके और मजाकिया अंदाज में देखने की कोशिश है. मुझे पूरा विश्वास है कि शो के अनोखे प्लॉट के साथ लोग खुद को जोड़ पाएंगे और वह रॉनी की जिंदगी के हर पहलू में हंसी मजाक के पलों को खोज पाएंगे और उन्हें ठहाके लगाने का भरपूर मौका मिलेगा. व्यक्तिगत रूप से मैं जानता हूं कि इस शो को सामने लाने के लिए मुझे कड़ी मेहनत करनी पड़ी. मैंने इसमें अब तक की जिंदगी का सबसे बेहतरीन काम किया है.


