- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
पेन्टिंग से खूबसूरत हुई जीन्स, रूमाल, टीशर्ट
वर्कशॉप में सिखाई क्रिएटिव पेंटिंग
इन्दौर. 15 से अधिक प्रशिक्षक एवं 250 से अधिक सीखने वाली प्रतिभागी जिसमें छोटे बच्चों से लेकर महिलाएं तक शामिल थी आज साकेत क्लब पलासिया पर आयोजित पेन्टिंग वर्कशॉप में शामिल हुई. सीखने के लिए आये मुख्य प्रशिक्षक एकता मेहता, हेमलता कुमार, संगीता पाटोदी, प्राची वेश्मपायन, माईक पर लगातार हरा, लाल, नीला, पीला, डार्क कलर करने के निर्देश प्रतिभागियों को दे रही थी.
लोक संस्कृति मंच एवं कला मिलन के संयुक्त आयोजन में बच्चों और महिलाओं ने क्लॉथ पर क्रिएटिव पेन्टिंग कर नया स्वरूप दिया. जहां एक ओर महिलाएं साडिय़ा व ब्लाउज पेन्टिंग कर उन्हें खूबसूरत बना रही थी तो वहीं बच्चे एवं युवतियां टीशर्ट, जीन्स, रूमाल, जूते, पर्स इत्यादि पर पेन्टिंग कर उन्हें नया स्वरूप दे रही थी और फैशन के अनुरूप आकृतियां बनाकर उन्हें खूबसूरत बना रही थी. आकृतियों में फ्लावर, स्वस्तिक, बड्र्स, पेड़-पौधों, गांव के परिवेश आदि उकेरी गई. फेब्रिक पेन्टिंग के साथ-साथ भारतीय संस्कृति पर आधारित बंधेज भी सिखाया गया. इसके पूर्व आज दोपहर 2 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथी शोभा वैद्य ने सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मंच पर लोक संस्कृति मंच के संयोजक शंकर लालवानी, सचिव दीपक लवगड़े, नितिन तापडिय़ा, जगदीश शाह, सोना कस्तूरी आदि मौजूद थे। कार्यशाला 18 मई को भी दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगी और सायंकाल 6 बजे समापन होगा.
प्रतिभागी होंगे पुरस्कृत
इसमें एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों और युवतियों के सर्वश्रेष्ठ पेन्टिंग बनाने वालों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार एवं 5 सात्वंना पुरस्कार भी दिये जायेगें. वहीं महिलाओं के वर्ग में भी प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं 5 सात्वंना पुरस्कार दिए जाएंगे. साथ ही सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किये जाएंगे.


