- Hit Machine Himesh Reshammiya Wishes Wife Sonia Kapoor on Her Birthday with a Warm Glimpse of Her Beautiful Performance of 'Main Jahaan Rahoon' from the Unprecedented Cap Mania Tour
- LPU Athletes Leads 62% of India’s Gold Medal Haul at Asian Games 2026 in Aichi-Nagoya, Japan
- Prem Keetanu’s ensemble takes over Bigg Boss 20 as Veer Pahariya, Aafiya Sayed and Nikhil Vijay bring their camaraderie to the Weekend Ka Vaar
- स्वानंद किरकिरे भी जुड़े विपुल अमृतलाल शाह की ‘समुक’ से; अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करने की खबर
- वीर पहाड़िया ने बिग बॉस में तीन शब्दों में बताया ‘प्रेम कीटाणु’ का मतलब: ‘प्यार में कटना’
विद्यार्थियों ने किया फैशन वाॅक
इंदौर. आज आईएनआईएफडी के फैषन डिज़ाईनिंग के अंतिम वर्श के विद्यार्थियों ने फैशन वाॅक किया। संस्थान के स्टूडेंट्स ने इस वाॅक के लिए स्वयं के क्रिएशंस तैयार किए तथा कपड़ों को तीन श्रेणियों में डिज़ाईन किया। पहला राउंड डार्ट मैनिपुलेशन तकनीक पर आधारित था, जिसमें वन पीस ड्रेस एवं गाउंस पर सर्फेस टेक्सचर के निर्माण के लिए हैंड एम्ब्राॅयडरी का उपयोग किया गया था। दूसरा राउंड क्रिएटिव ड्रेपिंग तकनीक पर आधारित था। इसमें विद्यार्थियों ने जर्सी फैब्रिक का उपयोग कर उसे आकर्शक रूप में ड्रेप करके फैब्रिक का निर्माण किया था। तथा तीसरा राउंड फेस्टिव फ्यूज़न एवं इंडियन वियर पर आधारित था। इसमें विद्यार्थियों ने आउटफिट की खूबसूरती बढ़ाने के लिए विविध तरह की सजावटों एवं रचनात्मक एम्ब्राॅयडरी का उपयोग किया था।
इन परिधानों को विद्यार्थियों ने स्वयं काटकर, स्टिच करके, एम्ब्राॅयडरी द्वारा आकार दिया था। इन परिधानों की सभी गणमान्य एवं मौजूद लोगों ने काफी सराहना की। इन उत्कृश्ट रचनाओं एवं इनकी सफलता ने विद्यार्थियों को और ज्यादा मेहनत करने एवं अपने कौषल का विकास करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों के प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि फैशन का कोई आकार या वैरिएंट नहीं होता और खूबसूरत दिखने में उम्र का कोई बंधन नहीं होता। आपकी खूबसूरती आपकी उम्र नहीं बल्कि आपके अंदर छिपा आत्म विश्वास बढ़ाता है।


