- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
व्यापारी से रूपये छीनने वाले पकडाये
नशे की लत को पूरा करने के लिये करते थे चोरी
इन्दौर.व्यापारी की दुकान से रूपये छीनकर भागने वाले आरोपी क्राइम ब्रांच ने गिरफतार किया. नशे की लत को पूरा करने के लिये चोरी व लूट करते थे.मोबाइल की दुकान पर काम करने वाले नौकर ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम.इसी कड़ी में कार्रवाई में क्राईम ब्रांच को मुखविर के माध्यम से चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की.आरोपी सौरभ पिता राजेन्द्र योगी (18) निवासी-भागीरथ पुरा, रोहित पिता राम प्रसाद फुलोरिया (18) निवासी भागीरथपुरा, ओम प्रकाश उर्फ छोटु पिता कन्हैयालाल यादव (18) निवासी भागीरथपुरा तथा कपिल पिता महेन्द्र पाल (20 ) निवासी भागीरथ पुरा को घेराबंदी कर पकड़ा गया. आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह सभी एक-दूसरे को बचपन से जानते है जिनके घर आस-पास में ही है. सभी आरोपी चरस, गांजा, दारू आदि का नशा करते है, आरोपी नशे की लत को पूरा करने के लिए लूट एवं चोरी, तथा राहगीरों से छीनाझपटी जैसे अपराधों को अंजाम देते थे. आरोपी ओम प्रकाश उर्फ छोटू फरियादी की दुकान पर पहले नौकरी करता था, जिसके चलते हुये आरोपी यह जानता था कि फरियादी रोजाना रात को दुकान पर से रूपयों की गिनती करके अपने साथ रूपये लेकर जाता है, तब आरोपी ओम प्रकाश उर्फ छोटु ने अपने तीन अन्य साथियों सौरभ, रोहित व कपिल को इस बारे में बताया कि उसका सेठ रोज रूपये लेकर दुकान से निकलता है. जिससे रूपये छीनने पर अच्छी मोटी रकम मिल सकती है. उ चारों आरोपियों ने मिलकर व्यापारी से रूपये छीनने की योजना बनाई तथा सभी जेल रोड पर एकत्रित हुये. किंतु व्यापारी के दुकान से बाहर ना आने की स्थिति में आरोपियों ने दुकान से ही रूपये चुराने की योजना बनाई तथा उनमें से एक आरोपी रोहित पिता राम प्रसाद, व्यापारी की दुकान में घुसकर टेबल पर रखी नोटों की गड्डियों को चोरी कर के कुछ दूर पैदल भागा. बाद में योजना के मुताबिक अपने दोस्त कपिल की मोटर सायकल से तीन आरोपी भाग गए तथा आरोपी ओम प्रकाश उर्फ छोटू दुकान के इर्द गिर्द रूक कर व्यापारियों की गतिविधियों एवं पुलिस में की जाने वाली रिपोर्ट व कार्यवाही के संबंध में जानकारी जुटाता रहा. घटना के बाद आरोपियों ने भागीरथपुरा में स्थित आरोपी सौरभ पिता राजेन्द्र योगी की बुआ के मकान की छत पर जाकर रूपयों को आपस में बंटवारा किया.


