- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
समाज को मुख्यधारा से जोडऩे का प्रयास करेंगे: वर्मा
इन्दौर. कोली, कोरी समाज प्राचीन काल के शासकों का वंशज है, इसे समाज व देश के मुख्यधारा से जोडऩे के भरसक प्रयास समाज के सभी घटकों एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से किये जाएंगे. मध्यप्रदेश अध्यक्ष के रूप में जो दायित्व मिला है, मैं सभी का साथ लेकर समाज के फैली कुप्रथा एवं आडम्बरों को समाप्त किया जाएगा.
उक्त विचार अखिल भारतीय कोली समाज नईदिल्ली शाखा मध्यप्रदेश कोरी-कोली समाज के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पूनम वर्मा ने जिला कोरी-कोली समाज द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में व्यक्त किये. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में बड़ी संख्या में समाज बंधु निवासरत है लेकिन दुर्भाग्य से हम विभिन्न घटकों में बंटे होकर अपनी संगठन शक्ति को पहचान नहीं पा रहे हैं. हमें समाज को संगठित करने हेतु भरसक प्रयास करने के साथ ही समाज में फैली कुप्रथा एवं आडम्बरों के खात्में के लिए कारगर कदम उठाना होगें.
इस अवसर अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश महावर कोली ने बतौर विशेष अतिथि अपने सम्बोधन में कहा कि भाई पूनम वर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आपके सामने सबसे बड़ी चुनौती समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों को एकीकरण हैं, आज समाज में हर सामाजिक कार्यकर्ता ने अपना वजूद कायम करने लिए संगठनों का गठन कर लिया है, जिससे हमारी संगठन शक्ति क्षीण होती जा रही है. सभी संगठनों का अखिल भारतीय कोली समाज में समावेश हो यह सबसे बड़ी चुनौती है.
स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एडव्होकेट बी.एस. परसेडिय़ा एवं साहित्यकार देवीशंकर कोटिया ने समाज की जनगणना पर जोर देते हुए अपने विचार व्यक्त किए. संचालन जिला कोली-कोरी समाज के महामंत्री आनंद वर्मा ने एवं आभार कोषाध्यक्ष विजय धीमान ने माना.


