- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
स्पीडजेट एविएशन एकेडमी ने इंदौर में नया प्रशिक्षण केंद्र खोला
इंदौर। गल्फ एविएशन एकैडमी (बहरीन साम्राज्य के लिए निवेश इकाई बहरीन मुमतलाकत होल्डिंग कंपनी का हिस्सा) और घरेलू विमानन प्रशिक्षण संस्थान स्पीडजेट एविएशन के बीच एक साझीदारी- जीएए स्पीडजेट एविएशन ने इंदौर षहर में अपना छठा नया केंद्र खोला है। प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ केप्टन मंदार महाजन ने किया। यह एकैडमी पायलटों, केबिन क्रू, इंजीनियरों और ग्राउंड स्टाफ सहित सभी विमानन कर्मचारियों के लिए बहरीन में जीएए की प्रशिक्षण इकाई में एविएशन सत्रों के साथ सुगठित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की एक व्यापक रेंज की पेशकश करेगी।
जीएए स्पीडजेट केबिन क्रू प्रोग्राम को ब्रिटेन के सिविल एविएषन अथाॅरिटी (सीएए) द्वारा मान्यता प्रदान की गई है और सीएए एवं दुनियाभर के सभी प्रमुख विमानन नियामकों द्वारा मान्य एक प्रमाण पत्र विद्यार्थियों को प्रदान किया जाता है। स्पीडजेट एविएशन एकैडमी की विस्तृत एवं सुदृढ़ 24 सप्ताह के कार्यक्रम में सख्त कक्षा और व्यक्तित्व विकास, वाॅयस माॅड्यूलेशन, सुरक्षा और प्राथमिक उपचार आदि में व्यवहारिक प्रषिक्षण की पेषकष की जाती है। इसके साथ ही, यह पाठ्यक्रम उड़ान के दौरान सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने के लिए क्रू का सामर्थ एवं तैयारी सुनिश्चित करता है।
मीडिया से बातचीत में केप्टन मंदार महाजन ने बताया कि एविएशन इंडस्ट्र्ी 27 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ आगे बढ़ रही है , इस इंडस्ट्री में रोजगार के बेहतर अवसर है , युवा इस क्षेत्र से जुड़कर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते है । स्पीडजेट एविएश न के निदेषक कैप्टन धर्मराज षुक्ल ने कहा, श्हमने मुंबई में एक केंद्र के साथ इसकी शुरुआत की और अब हमने कोलकाता, अहमदाबाद, ठाणे, पुणे, जयपुर और अब इंदौर जैसे प्रमुख बाज़ारों में इसका विस्तार किया है। पिछले दो वर्षों में हमने 1,000 से अधिक पायलटों, केबिन क्रू एवं ग्राउंड स्टाफ को प्रषिक्षित किया है जिसमें प्लेसमेंट में 80 प्रतिषत से अधिक का सफलता का अनुपात रहा है। हमने हमारे केबिन क्रू विद्यार्थियों के लिए इन हाउस इंटरव्यू कराने के लिए गो एयर और इंडिगो सहित अग्रणी विमानन कंपनियों के साथ गठबंधन भी कर रखा है। हम इंदौर के विद्यार्थियों को इस विमानन उद्योग में एक ऐसे प्रतिस्पर्धी लाभ की पेषकष करते हुए उत्साहित हैं जो अंतरराष्ट्रीय नियमों के समान है। इस एकैडमी के प्रषिक्षण कार्यक्रमों की रेंज में प्री पायलट प्रोग्राम (12-15 माह), केबिन क्रू प्रोग्राम, ग्राउंड हैंडलिंग प्रोग्राम और टाइप रेटिंग प्रोग्राम शामिल हैं। इन विद्यार्थियों को जीएए केबिन क्रू माॅक सेटअप (बहरीन में) प्रषिक्षित किया जाता है जिसमें ए320, बी737 एवं ईएमबी 170 सहित 3 माॅक एयरक्राफ्ट षामिल हैं जहां विद्यार्थियों द्वारा व्यवहारिक ढंग से सुरक्षा के सभी अभ्यास किए जाते हैं। यह अकेली ऐसी कंपनी है जो भारत में हर प्रकार के प्रषिक्षण की पेषकष करती है। स्पीडजेट बहरीन में पूर्ण पाठ्यक्रम के लिए विद्यार्थियों के वीसा, टिकट, ग्राउंड ट्रांसपोर्टेषन एवं 3-5 स्टार होटल में ठहरने (नाष्ता सहित) की भी व्यवस्था करती है।


