- पिंक अक्टूबर: मैनकाइंड फार्मा ने ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता, शुरुआती पहचान और समय पर इलाज पर दिया जोर
- Pink October: Mankind Pharma calls for greater awareness around breast cancer, early detection and timely treatment
- Purav Jha, Sikandar Kher, and Sai Tamhankar Are Winning Audiences Over with Their Performances in Chaar Yaar
- Chaar Yaar Brings Back the Grit of Ram Gopal Varma’s Satya and Company
- Aditi Rao Hydari brings a retro twist to Parivarik ManuRanjan, Ali Abbas Zafar’s nod to Helen
पीडि़त मानवता की सेवा ही सच्चा लायनवाद
इंदौर. दुनिया के 110 देशों में 48 हजार क्लब्स के माध्यम से लायंस इंटरनेशनल ने अपने सेवा प्रकल्प चला रखे हैं. पिछले 100 वर्षों से लगातार पीडि़त मानवता की सेवा में समर्पित लायंस क्लब अब और व्यापक स्वरूप में उभरने वाला हैं. धर्म, जाति और संप्रदाय से ऊपर उठ कर लायंस का पहला लक्ष्य पीडि़त मानवता की सेवा है. अगले तीन वर्षो में इन तीनों राज्यों में क्लब्स की संख्या 590 से बढ़ा कर 750 और सदस्य संख्या 27 हजार तक पहुंचाने का लक्ष्य है. लायनवाद समाज के अंतिम छोर पर खड़े उस जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचना चाहता है, जो अब तक बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित बना हुआ है.
लायंस इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष ला. अशोक मेहता ने आज खंडवा रोड स्थित देवी अहिल्या विवि सभागृह में आयोजित लायंस के मल्टीपल कन्वेंशन ‘संगमÓ के शुभारंभ सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में उक्त प्रेरक विचार रखे, पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर लॉ. कमलेश जैन विशेष अतिथि थे. इस सम्मेलन में म.प्र., राजस्थान और छत्तीसगढ़ के 600 क्लब्स के करीब तीन हजार प्रतिनिधि उपस्थित थे. लगभग 28 वर्षों बाद लायंस का यह बड़ा सम्मेलन इंदौर में हो रहा है. मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन ला. अरविंद चतुर ने इस कन्वेंशन के शुभारंभ की उद्घोषणा की. रूल्स एंड प्रोसीजर कमेटी के डॉ. परमानंद राजानी, आयोजन के सूत्रधार कुलभूषण मित्तल एवं मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन ला. अरविंद चतुर के उद्बोधन हुए. अतिथियों का परिचय अजय सेंगर ने दिया. विशेष अतिथि पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर कमलेश जैन ने लायंस क्लब के बढ़ते दायरे पर प्रसन्नता व्यक्त की. मुख्य अतिथि अशोक मेहता ने लायनवाद की पिछले 100 वर्षों की यात्रा के दिलचस्प संस्मरण भी सुनाए. संचालन ला. डॉ. पीयूष गांधी ने किया और आभार माना ला. परविंदर सिंह भाटिया ने.
अलंकरण समारोह में किया सम्मान
संध्या को अलंकरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें लायंस क्लब की ओर से संभागायुक्त संजय दुबे, देवी अहिल्या विवि के कुलपति डॉ. नरेंद्र धाकड़, इंदौर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हरिनारायणचारी मिश्रा, महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, निगमायुक्त मनीष सिंह, समाजसेवी श्रीमती सुशीलारानी मित्तल, शंभूदयाल अग्रवाल, लायन्स क्लब कोरबा के राजकुमार अग्रवाल, लायन्स क्लब श्रीगंगा नगर के बनवारीलाल गोयल, लायन्स क्लब जयपुर शास्त्री नगर के रोशन सेठी, लायन्स क्लब जोधपुर वेस्ट के आर.के. ओझा, बी.सी. चोपड़ा एवं लायन्स क्लब भोपाल साऊथ के एम.के. जैन को सम्मानित किया गया.
पद्मावती नाटक का मंचन
इंदौर के कलाकारेां द्वारा प्रस्तुत पदमावती नाटक का मंचन भी शाम को मेहमानों के लिए मुुख्य सभागृह में आयोजित किया गया। पदमावती की भूमिका प्रतीक्षा नैयर ने तथा राणा रतन सिंह की भूमिका क्षितिज सिंह पंवार ने बखूबी अदा की. नाटका निर्देशन विशाल एवं योगी पाठक ने किया.


