- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
- Himesh Reshammiya Stuns Audience with "Naak Se Gaaun Ya Khatarnaak Se" at a Packed Arena, Fans Respond with "Khatarnaak Se" as He Impresses the Crowd with Afsaana Banaaya Aapne
- What’s Cooking? Disha Patani Gets the Audience Curious by Dropping an Intriguing Post, Says “It’s time to get DZ!”
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
आईटी कंपनी सेरोसॉफ्ट ने श्रेष्ठ कर्मचारियों को दिये उपहार
इन्दौर. शिक्षा में सॉफ्टवेयर बनाने वाली एक कंपनी सेरोसोफ्ट सल्यूशन्स ने इस वर्ष अपने श्रेष्ठ एंपलाई को एक कार भेंट की. इसके अलावा विभिन्न विभागों में काम करने वाले 6 कर्मचारियां को उन्होंने सिंगापुर की यात्रा करा कर उनके श्रेष्ठ कार्य का सम्मान भी किया. आईटी कंपनियों के लिए कम समय में अपनें लिए यह गौरव की बात है कि विश्व की अन्य कंपनियों की मानिंद उन्होंने कर्मचारियों को मोटिवेट करने का यह अभिनव प्रयोग किय.
इन्दौर एक आईटी हब बनने की ओर अग्रसर है और यहां के स्थानीय निवेशकों के लिए यह एक सीखने वाली बात है कि किस तरह मध्य प्रदेश एवं विशेषकर इंदौर की कंपनियां बेंगलुरु, पुणे एवं चेन्नई की कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करके एंप्लॉई रिटेंशन एवं एंप्लॉई रिवार्ड के कार्य को भी हाथ में लें. निश्चित ही इंफोसिस एवं टीसीएस के आने के साथ ही इंदौर एक बडें आईटी हब के रुप में विकसित होगा, कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अर्पित बडजात्या का यह मानना है कि अगले 3 वर्षा में इन्दौर में 50000 युवकों को आईटी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त हो जाएंगे. इन्दौर वैसे भी शैक्षणिक संस्थाओं के हब के रुप में विकसित हुआ है और इन संस्थाओं से निकलने वाले छात्रों को अगर हम रोजगार इन्दौर में ही उपलब्ध करा सके तो यह प्रदेश की बड़ी सेवा होगी. अर्पित बडज़ात्या ने यह भी कहा कि उनके सॉफ्टवेयर विश्व के 10 देशों मे 5 लाख से अधिक विघार्थियों द्वारा उपयोग किए जा रहे है, जो इन्दौर की एक कंपनी के लिए गौरव की बात है।


