- India’s $245 Billion FMCG Sector Gets New ESG Risk & Opportunity Framework by Aspire Circle and Aspire Impact
- शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के सम्मान में शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में विशेष ब्रंच
- ‘दायरा’ के मलयालम वर्जन में करीना कपूर खान की ‘अजूनी’ को अपनी आवाज़ देंगी पार्वती थिरुवोथु!
- When Danny Pandit Picks a Trend, Pop Culture Takes Notice
- सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना की फ्रेश जोड़ी ने ‘द वन’ के ‘समझो ना’ से मचाई धूम, दर्शकों ने कहा- ‘ब्लॉकबस्टर जोड़ी’!
महादंगल में मुख्यमंत्री भी बढ़ाएंगे पहलवानों का हौंसला
इंदौर. मई माह में सुपर कॉरिडोर पर होने वाले अंतरराष्ट्रीय महादंगल में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी देश व विदेश के पहलवानों का हौ ंसला बढ़ाने आएंगे.
दंगल के आयोजकों ने भोपाल में उन्हें इस आयोजन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया और उन्होंने इस आम ंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि आप बेटियों की भी कुश्ती करा रहे हैं, मैं जरूर आउंंगा, मुझे खुशी है कि आप देशी खेलों का इतना भव्य आयोजन कर रहे हैं. इस दौरान विधायक उषा ठाकुर, धीरज ठाकुर, चंदनसिंह बैस, हैप्पी वर्मा, म.प्र. कुश्ती संघ के महासचिव पप्पू यादव, शुभम ठाकुर, गोविंद पंवार आदि मौजूद थे. 20 मई को होने वाले इस दंगल की जोरशोर से तैयारी जारी है. एरिने का काम पूर्ण हो गया है और अब इसकी मिट्टी को मुलायम किया जा रहा है. साथ ही अस्थाई स्टेडियम को भी काफी भव्य रूप से बनाया जा रहा है जिसमें हजारों दर्शकों के लिए बैठक व्यवस्था की जा रही है। इस आयोजन में देश व विदेश के नामी पहलवानों के साथ अभिनेता धर्मेंद्र, विद्युत जामवाल, राजपाल यादव व अन्य हस्तियां भी आ रही हैं.


