- करण टैकर ने स्कॉटलैंड में शुरू की नए प्रोजेक्ट की शूटिंग!
- Aakash Education Services Limited (AESL) launches Aakash INVICTUS- Engineering 2.0, strengthening its JEE ecosystem with Invictus-led high-performance academic architecture
- आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड ने लॉन्च किया ‘आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’, इनविक्टस के हाई-परफॉर्मेंस एकेडमिक आर्किटेक्चर के साथ जेईई इकोसिस्टम को करेगा मजबूत
- तनिष्क ने पेश किया 'अध्यंतरा' कलेक्शन, आभूषणों में उतरी ब्रह्मांड की असीम सुंदरता
- Tanishq introduces adhyantara this festive season, translating the infinite wonder of the cosmos into extraordinary jewellery
स्टूडेंट्स को अच्छे करियर के लिए 10 मूलमंत्र दिए
इंडस्ट्री इंस्टीट्युट इंटरेक्षन कॉनक्लेव 2018 का आयोजन
इंदौर. आईपीएस एकेडमी इंस्टीट्युट ऑफ इंजीनियरिंग एंड साइंस द्वारा इंडस्ट्री इंस्टीट्यूट इंटरेक्शन कॉनक्लेव 2018 का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान इंडस्ट्रीज के दिग्गजों ने भविष्य में आने वाले चुनौतियों से स्टूडेंट्स को रुबरु कराया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एलएंडटी इन्फोटेक के वाइस प्रेसिडेंट उदय धारपुरे, एस.पी.आय.टी मुंबई की धारपुरे प्रिंसिपल डॉ. प्राची, एच.आर.गेमन इंडिया लिमिटेड सीनियर जनरल मैनेंजर अमरनाथ एवं प्रिंसिपल आई.ई.एस डॉ. अर्चना कीर्ति चौधरी ने दीप प्रज्वलित करके कॉनक्लेव का शुभारंभ किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उदय धारपुरे ने स्टुडेंट्स को रियल- वल्र्ड प्रॉब्लम्स के प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए प्रेरित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि आज के समय में इंडस्ट्री काफी गतिशील व प्रतिस्पर्धात्मक हो गई है. और इस कारण स्टूडेंट्स को उनका स्तर उस अनुरुप ढालना जरुरी है. ताकि वे सहज रुप से इंडस्ट्रीज में जाब के अवसर सुनिष्चित कर सके. इस दौरान श्री धारपुरे ने स्टूडेंट्स को अच्छे करियर के लिए 10 मूलमंत्र दिए. श्री अमरनाथ ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि इंटरव्यू की बारिकियो से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि इंटरव्यू लेने वाले आपके हाव भाव के साथ आपके लक्ष्य की ओर बढने की प्रतिबद्धता देखता है. अंत में राजीव शुक्ला डायरेक्टर सीएमजी आईपीएस एकेडमी ने कार्यक्रम की समीक्षा की. कार्यक्रम के कोर्डिनेटर प्रो. बी.एन. फडके थे.


