- Solaryaan Showcases Hybrid Inverters and Battery Storage Solutions for Homes, Businesses and Industry at REI Expo 2026
- Madhya Pradesh Powers Up Semiconductor Ambitions with MPSEDC–SEMI India MoU and IESA’s Industry ecosystem support.
- Pragya Jaiswal on Working with Sunny Deol in the Upcoming Suryaa: Ant Se Aarambh Tak, Reveals His Off-screen Personality is Different from His On-screen Portrayals
- JEET AI Launches India’s First AI Tutor That Goes Beyond Answers to Actually Teach
- जीत एआई (JEET AI) ने पेश किया भारत का पहला एआई ट्यूटर, जो सिर्फ जवाब नहीं देता, बल्कि पढ़ाता भी है
उपभोक्ताओं की समस्या से अवगत कराया
दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
इंदौर. आज इंदौर जिले की दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में रामस्वरूप मूंदड़ा, सांसद प्रतिनिधि एवं सदस्य दूरसंचार सलाकार समिति एवं समिति के अन्य सदस्य अरविन्द तिवारी, श्रीमती अपर्णा शिवले देवेन्द्र ईनानी, युवराज दुबे, पूनम हार्डिया, अजीज अंसारी, गौतम शर्मा, लक्ष्मण करमचंदानी, विनोद चंदानी, सुनील गुप्ता, शीतल चौधरी उपस्थित थे. मीटिंग में बीएसएनएल के उपमहाप्रबंधक ए.व्ही. पराते, बी.के. पटेरिया एवं सभी मण्डल अभियंता उपस्थित थे.
बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक सुरेश बाबू प्रजापति ने सांसद प्रतिनिधि एवं सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया. स्वागत भाषण में श्री प्रजापति ने विकास एवं रखरखाव संबंधि विस्तृत जानकारी सदस्यों को दी. इस अवसर पर श्री प्रजापति ने सदस्यों को अवगत कराया की इंदौर बीएसएनएल में डीडब्ल्यूडीएम (डिजीटल वेवलेंथ डिवीजन मल्टीप्लिंग टेक्नालाजी एवं सीपीएएन (कन्वरजेंट पैकेट एक्सेस नेटवर्क) टेक्नोलॉजी का इंदौर टेलिकॉम नेटवर्क में उपयोग किया जा रहा है. इससे नेटवर्क में डाटा ट्रांसपोर्ट की क्षमता एवं स्पीड में वृद्धि होगी. बैठक में श्री मूदड़ा ने उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. शिकायतों एवं सुझावों की प्रति दी. उन्होंने मोबाइल प्रोजेक्ट के तहत लगने वाले नए टॉवर्स को शीघ्रता से पूरा करने की अपेक्षा की जिससे मोबाइल कॅवरेज ओर बेहतर हो सके. अरविन्द तिवारी ने मोबाइल कॅवरेज बढ़ाने एवं प्रमोशनल ऑफर को ग्राहकों तक पहुंचाने के और प्रयास करने के लिए कहा. अन्य सदस्यों सर्वश्री देवेन्द्र इनानी, सुनील गुप्ता, अजीज अंसारी, श्रीमती अर्पण शिवाले, विनोद चंदानी आदि ने भी ग्रामीण क्षेत्रों में ओर नेटवर्क विस्तार करने आदि जैसे कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि द्वारा ग्राहकों से आमंत्रित समस्याओं एवं सुझावों का पत्र भी प्रधान महाप्रबंधक को सौंपा गया . जिस पर महाप्रबंधक ने निराकरण करने का आश्वासन भी दिया. प्रधान महाप्रबंधक द्वारा सदस्यों के द्वारा बताए गए प्रकरणों एवं योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन एवं बीएसएनएल की सेवाओ में ओर सुधार करने हेतु आश्वस्त किया.


