- India’s $245 Billion FMCG Sector Gets New ESG Risk & Opportunity Framework by Aspire Circle and Aspire Impact
- शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के सम्मान में शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में विशेष ब्रंच
- ‘दायरा’ के मलयालम वर्जन में करीना कपूर खान की ‘अजूनी’ को अपनी आवाज़ देंगी पार्वती थिरुवोथु!
- When Danny Pandit Picks a Trend, Pop Culture Takes Notice
- सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना की फ्रेश जोड़ी ने ‘द वन’ के ‘समझो ना’ से मचाई धूम, दर्शकों ने कहा- ‘ब्लॉकबस्टर जोड़ी’!
ग्राम पंचायतों के लिए बनाए मॉडल कोड की दी जानकारी
इंदौर. भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के इंदौर चैप्टर द्वारा आज पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष घनश्याम नरोलीया एवं रंगवासा पंचायत सिमिति के सरपंच श्याम पांडेय उपस्थित थे.
संस्थान के इंदौर चैप्टर के चेयरमैन सीएस अनुराग गंगराड़े ने बताया की संसथान ने ग्राम पंचायतो की बैठकों के आयोजन और उससे सम्बंधित मामलों के सिद्धांतों की रुपरेखा के लिए एक मॉडल कोड का निर्माण किया है. इस कोड का विमोचन संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में किया गया. इस कोड का प्रयोजन पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपनी भूमिका एवं जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील बनाना, जागरूक बनाना और साथ ही देश के सबसे अंतिम लोकतान्त्रिक स्तर पर सुशाशन को प्रस्थापित करना है. समारोह में सीएस कमलेश जोशी, सीएस मनोज जोशी भी उपथित थे. कार्यक्रम का संचालन सीएस दीपिका कटारिया ने किया। कार्यक्रम का फोटो संलग्न हे।


