- पिंक अक्टूबर: मैनकाइंड फार्मा ने ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता, शुरुआती पहचान और समय पर इलाज पर दिया जोर
- Pink October: Mankind Pharma calls for greater awareness around breast cancer, early detection and timely treatment
- Purav Jha, Sikandar Kher, and Sai Tamhankar Are Winning Audiences Over with Their Performances in Chaar Yaar
- Chaar Yaar Brings Back the Grit of Ram Gopal Varma’s Satya and Company
- Aditi Rao Hydari brings a retro twist to Parivarik ManuRanjan, Ali Abbas Zafar’s nod to Helen
दिग्विजयसिंह को भेंट किया कोलाज
इंदौर. विश्वास टूटने लगे हैं और नैतिक मूल्यों में भारी गिरावट आई है. इसलिए ये ही समय है लोगों का अध्यात्म से परिचय कराने का क्योंकि आध्यात्म इंसानी अहसास को जि़ंदा रखता है. अध्यात्म मानव जीवन के लिए ना सिर्फ ज़रूरी है बल्कि चरमोत्कर्ष की आधारशिला है.
उक्त विचार सूफी हजऱत इमरान बाबा ने अनंत राहत सार्वभौमिक सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सादे किंतु गरिमामय कार्यक्रम में व्यक्त किये. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजयसिंह ने सपत्नीक आध्यात्मिक संस्था अनंत राहत के प्रमुख इमरान बाबा साहब से मिले. संस्था अनंत राहत के प्रमुख इमरान बाबा साहब ने उन्हें नर्मदा यात्रा से चयनित श्रेष्टतम छायाचित्रों का एक कोलाज भेंट किया और कहा कि नदियों को बचाने के लिए सतत अभियान चलाएं. इमरान बाबा साहब ने भी दिग्विजय सिंह के साथ नर्मदा यात्रा में हिस्सा लिया था. कुछ चित्र उस यात्रा के भी थे. इसी के साथ मां नर्मदा पर दिग्विजिय सिंह की धर्मपत्नी द्वारा लिखी गई भावपूर्ण कविता भी कोलाज में शामिल है। दिग्वियज सिंह ने विनोद भाव के साथ कहा कि आपसे मिलकर और यह कोलाज पाकर मुझे अनंत राहत मिली है. इमरान बाबा साहब ने उन्हें व उनकी धर्मपत्नी को लंबे यशस्वी जीवन का आशिर्वाद दिया. इस मौके पर अल्पसंख्क विभाग कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शहाब गौरी भी उनके साथ थे. शहाब गौरी ने भी कई बार नर्मदा यात्रा में हिस्सा लिया था. शेफ मुशर्रफ और जुनैद खान सहित अनेक गणमान्यजन भी इस मौके पर मौजूद थे.


