- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शहर के विद्यार्थियों को मिलेगी स्किल आधारित शिक्षा
इंदौर. सुपर कॉरीडोर स्थित सिंबॉयसिस यूनिवर्सिटी ऑफ़ अप्लाइड साइंसेस इसी साल 15 नए सर्टीफिकेट कोर्सेस के साथ एमबीए एक्जीक्युटिव का कोर्स भी शुरु कर रही है.
उपरोक्त जानकारी देते हुए सिंबॉयसिस यूनिवर्सिटी ऑफ़ अप्लाइड साइंसेस की प्रो चांसलर डॉ. स्वाति मुजूमदार ने बताया कि सिंबॉयसिस यूनिवर्सिटी देश की एकमात्र ऐसी यूनिवर्सिटी है जो कि इंडस्ट्री रेडी प्रोफेशनल्स तैयार कर रही है. इसके लिए हमने इंडस्ट्री के साथ बैठकर पाठ्यक्रम तैयार किया है. यूनिवर्सिटी में पे्रक्टीकल पर ज्यादा विशेष ध्यान दिया जाता है. यहां 30 प्रतिशत थ्योरी और 70 प्रतिशत प्रेक्टीकल नॉलेज दिया जा रहा है ताकि स्टूडेंट्स अपना कोर्स पूरा करने के बाद विभिन्न उद्योगों में अपनी प्रतिभा को साबित कर सकें. 4 साल पहले 6 जून 2014 को इस यूनिवर्सिटी का भूमिपूजन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ही किया था. भारत की पहली स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी को लेकर इंदौर के छात्रों ने काफी उत्साह दिखाया और यहां चल रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपने सुनहरे केरियर की तरफ कदम बढ़ाया है. यहां पढऩे वाले ज्यादातर छात्र मध्यप्रदेश के ही है. यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर कैलाश श्रीवास्तव ने बताया कि हमारी स्किल्ड बेस्ट शिक्षा यूनिक है. जो इंदौर की किसी यूनिवर्सिटी में नहीं मिलेगी. सिंबॉयसिस यूनिवर्सिटी रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को आने वाले कल की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाने के लिए प्रयासरत है. आने वाले समय में देश का युवा कौशल से सक्षम बनेगा ।
नए 15 सर्टिफिकेट कोर्स
यूनिवर्सिटी के कैंपस के बारे में डॉ. स्वाती मुजूमदार ने बताया कि यूनिवर्सिटी का स्टेट ऑफ द आर्ट कैंपस है जिसमें डेडिकेटेड क्लासरूम, सेमिनार हॉल, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, मेकेट्रानिक्स लेब एंव ऑटोमोबाइल लैब जैसी तमाम सुविधाएं जुटाई गई है. वर्तमान में विभिन्न कोर्सो में लगभग 600 छात्रों को प्रवेश दिया गया है. हमारे स्टूडेंट जर्मन युनिवर्सिटी कान्सटेंज के साथ विभिन्न प्रोजेक्ट में काम कर रहे है. इसके साथ ही यहां विभिन्न पाठ्यक्रम पढ़ रहे छात्र नामी कंपनियों में इंटर्नशिप कर रहे हैं. यूनिवर्सिटी नए सत्र से 15 सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू कर रही है. मर्चेंट बैंकिंग , रूरल बैंकिंग, वेल्थ मैनेजमेंट, रिटेल स्टोर, ऑपरेशन सेल्स एंड डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट, डाटा एनालिटिक्स, आईओटी जैसे तमाम सर्टिफिकेट कोर्स युवाओं को रोजगार देने में मददगार साबित होंगे. इसके साथ ही एमबीए एक्जीक्युटिव कोर्स भी षुरु हो रहा है


