- अभिषेक विचारे की किताब ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ का ग्रैंड लॉन्च, कई खास शख्सियतों की मौजूदगी में सजी साहित्य की महफिल
- Karan D Kapadia Reveals He Ensured Aneet Padda was Cast in Hunkkaar: The Roar: I made sure she came on board
- भारत के सबसे स्वच्छ शहर में इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियाँ डीजल की तुलना में एक-तिहाई से भी कम ईंधन लागत पर चल रही हैं: ICCT-MANIT अध्ययन
- Electric garbage trucks in India's cleanest city run at less than a third of diesel's fuel cost, ICCT–MANIT study finds
- पीएनबी उत्सव फेस्टिविटीज 2026’, के साथ पीएनबी लाया खुशियों के त्योहार, खुदरा ऋणों पर विशेष लाभ की पेशकश
पंछियों के लिए दाना-पानी रखने का संकल्प
इंदौर. माहेश्वरी युगलों के संगठन माहेश्वरी रॉयल्स की तीसरी सभा का आयोजन वाटर पार्क थीम पर मयंक ब्लू वॉटर पार्क पर संरक्षक कमलेश-सीमा गगरानी, अशोक-आशा अजमेरा, सुरेश-सुषमा चिचाणी, अध्यक्ष विनोद-नीता राठी, सचिव चेतन-ज्योति नागौरी एवं समन्वयक हेमंत-किरण सोमानी की उपस्थिति में धूमधाम से गेम्स, डिस्को एवं वॉटर स्पोट्र्स जैसी गतिविधियों के साथ किया गया.
संस्था की ओर से संयोजक प्रदीप-लता राठी, ओमप्रकाश-अर्चना माहेश्वरी, सागरमल-उषा खटोड़ ने सभी 230 सदस्यों का स्वागत किया. इस अवसर पर मनोरंजन के साथ भीषण गर्मी को देखते हुए पंछियों के लिए संस्था की ओर से सकोरे भी सदस्यों को भेंट किए गए और उनसे संकल्प लिया गया कि इन सकोरों में पूरे ग्रीष्मकाल तक पंछियों के लिए दाना-पानी देते रहेंगे. संचालन अध्यक्ष विनोद-नीता राठी ने किया और आभार माना कमलेश-सीमा गगरानी ने.


