- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
शपथ लेना आसान, निष्ठा से अमल करना मुश्किल
इंदौर. शपथ लेना आसान है, लेकिन उस पर पूरी निष्ठा से अमल करना बहुत मुश्किल है. सामाजिक संस्थाओं के मामले में ऐसा नहीं है. विशेषकर महिलाओं के संगठन जिस उत्साह और लगन के साथ काम कर रहे हैं, वह अपने आपमें प्रेरक उदाहरण है. समाज के सभी लोग संस्था और उसके पदाधिकारियों को अपना मानकर चलें, उन पर पूरा विश्वास रखें तो निश्चित ही एक सामाजिक क्रांति का सकारात्मक शंखनाद हो सकता है.
उक्त विचार हैं प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुफला सक्सेना के, जो उन्होंने साऊथ तुकोगंज स्थित होटल अपना एवेन्यू में आयोजित अ.भा. कायस्थ महासभा के इंदौर जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता सक्सेना एवं अन्य पदाधिकारियों के शपथ विधि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए. प्रदेश कायस्थ महासभा की अध्यक्ष श्रीमती वीना सक्सेना ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सेवा की शपथ दिलाई. प्रदेश युवा महासभा के अध्यक्ष विशाल सक्सेना एवं महामंत्री रत्नेश श्रीवास्तव विशेष अतिथि थे. अतिथि परिचय सुनीता भटनागर ने दिया. इस अवसर पर महिला जिला इकाई द्वारा पूरे वर्ष किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सदस्यों को सम्मानित भी किया गया. आश्रमों में रहने वाली जरूरतमंद महिलाओं को 101 साडिय़ां भी भेंट की गई. संचालन साधना सक्सेना ने किया और आभार माना रश्मि सक्सेना ने. कार्यक्रम में विशेष रूप से महासभा के प्रदेश संगठन सचिव उमेश श्रीवास्तव, अजय सिन्हा, सुरेश कानूनगो, सुरेश अजनबी, विजय सक्सेना, सुभाष श्रीवास्तव, आभा कुलीन एवं शहर के अन्य गणमान्य बंधु भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


