- सैमसंग ने पुणे में FläktGroup की नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के साथ AI डेटा सेंटर कूलिंग क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत की
- “Main Rahunga Aapke Saath” says Ajay Devgn as he brings stories inspired by cases in Crime Patrol 2026
- “मैं रहूंगा आपके साथ”: अजय देवगन ला रहे हैं ‘क्राइम पेट्रोल 2026’ में असली मामलों से प्रेरित कहानियां
- प्लेसमेंट से परफॉर्मिंग आर्ट्स तक: डॉ. ए.के. द्विवेदी की पहल से DAVV में बदलाव की नई दिशा
- इंडियन बैंक द्वारा खुदरा, कृषि एवं एमएसएमई (आरएएम) क्षेत्रों में 1,220 करोड़ का संवितरण
कुश्ती प्रेमीयों को मिलेगी गर्मी से निजात
महादगंल स्थल पर बिछाई जा रही है एसी की लाईन
इंदौर । सुपर कारिडोर पर 20 मई को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय महादंगल की तैयारियां जोर-शोर से जारी है। भीषण गर्मी को देखते हुए यहांं पर 3 लाख रुपए की लागत की एसी लाईन बिछाई जा रही है, जिससे तापमान लगभग 15 डिग्री कम हो जाएगा.
आयोजन के संयोजक धीरज ठाकुर व चन्दनसिंह बैस ने बताया की इस अंतरराष्ट्रीय महादंगल में अस्थाई स्टेडियम का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में चल रहा है। 30 हजार से अधिक दर्शकों की बैठक व्यवस्था की जा रही हैं। शहर में बढ़ते तापमान को देखते हुए इस स्टेडियम मे एसी की लाईने भी बिछाई जा रही है। यह सभी लाईने दर्शकों की गैलरीयों के समीप रहेगी और तापमान को नियंत्रित करेगी। एरिना संवरकर तैयार हो चुका है और इसकी मिटटी को नियमित मुलायम किया जा रहा है।
दंगल की पुस्तक का विमोचन
इस दंगल के लिए अलग से 64 पेज की किताब भी प्रकाशित करवाई गई है, जिसमें इस आयोजन में शिरकत करने वाले सभी पहलवानों की उपलब्धीयां व मुकाबलों की विस्तृत जानकारी है। कुश्ती की अन्य रोचक जानकारीयों का भी इसमे समावेश किया गया है। पुस्तक का विमोचन आज एक साधे समारोह में पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, रघु परमार, सर्वेश तिवारी, हैप्पी वर्मा, पप्पू यादव व ओमप्रकाश खत्री के आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर अनिल सुनेल व गांधी भाऊ भी उपस्थित थे।


