- अब बिना ऑपरेशन भी हटेगी ब्रेस्ट की गांठ, इंदौर में शुरू हुई नई तकनीक
- जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म 'डोरोथी' का टाइटल आउट, TIFF प्रीमियर से पहले बड़ा सरप्राइज
- सन नियो लेकर आ रहा है 'राजनंदिनी' : बदला, प्यार और रहस्यों से भरी एक नई कहानी
- Sun Neo Announces Raajnanndini: A Powerful Story of Revenge and Love
- दिल धोखा और डिज़ायर से लेकर लॉक अप सीज़न 2 तक… आकांक्षा चमोला का धमाकेदार सफर
गौड़ ट्रॉफी में हुए महिलाओं के मुकाबले
इंदौर। शहर के विभिन्न मैदानों पर खेली जा रही लक्ष्मण सिंह गौड़ ट्रॉफी क्रिकेट स्पर्धा में पुरुषों के साथ महिलाओं के मुकाबले भी प्रारंभ हो गए है।
महिला वर्ग के पहले मैच में सुभद्रा कुमारी चौहान एकादश ने पहले खेलते हुए 123 रन बनाए। जवाब में महाराणा सांगा इलेवन 69 रन ही बना सकी। दूसरा मुकाबला पूरी तरह से एक तरफा रहा। रानी पुष्पद इलेवन ने 1 विकेट खोकर 25 रन बनाए। जवाब में वंशीका गर्ग इलेवन ने विजयी लक्ष्य को 3 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
पुरुषों के मुकाबलों में आजात शत्रु इलेवन ने तुलसी इलेवन को 91 रन से, नागार्जुन इलेवन ने ऋषि धनवंतरी इलेवन को 66 रन से, शहीद प्रकाश मोरे इलेवन ने सम्राट विक्रमादित्य इलेवन को 29 रन से, रमण महर्षि इलेवन ने माता जीजा बाई इलेवन को 8 विकेट से, पेशवाबाजी राव इलेवन ने शहीद मदनलाल इलेवन को 6 विकेट से, गुरु द्रोणाचार्य ने पुरुषोत्तम चंदन इलेवन को 5 विकेट से तथा कैप्टन निलकंठ इलेवन ने शहीद यदुनाथ इलेवन को 47 रन से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।


