- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
चरण पादुका के दर्शनों के लिए उमड़ा सांई भक्तों का जनसैलाब
इंदौर. सांई बाबा शताब्दी वर्ष महोत्सव के तहत सांई भक्तों ने आज पश्चिमी क्षेत्र स्थित कालानी नगर हजुरगंज सांई मंदिर से सांई चरण पादुका की भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में इक्कीसों महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। वहीं शोभायात्रा के मार्ग में सांई बाबा की जन्मस्थली पाथरी से आई चरण पादुका के दर्शन-पूजन करने के लिए सांई भक्तों ने हौड़ से मची रही। शोभायात्रा में सांई भक्त बाबा के संदेशों का भी प्रचार-प्रसार करते हुए चल रहे थे।

श्री इन्दौर शहर सांई भक्त सेवा समिति अध्यक्ष छोटू शुक्ला, गोविंद वर्मा, जगदीश प्रसाद गोयल एवं मधु प्रकाश तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि सांई बाबा की चरण पादुका दर्शन-पूजन महोत्सव का मुख्य उद्देश्य यह है कि इन्दौर शहर के सांई भक्तों और मालवा-निमाड़ के भक्तों को सांई बाबा के जन्म स्थान पाथरी (महाराष्ट्र) से अवगत कराना है। ताकि शहर के सांई भक्त और मालवा-निमाड़ के भक्त अधिक से अधिक संख्या में बाबा के जन्मस्थान पाथरी में जाकर भी दर्शन पूजन कर सके। सांई बाबा शताब्दी महोत्सव के तहत इन्दौर शहर सांई भक्त सेवा समिति द्वारा शुक्रवार को प्रात: 7 बजे कालानी नगर स्थित हजुरगंज सांई मंदिर से महाआरती के पश्चात सांई बाबा की पाथरी से लाई गई चरण पादुका दर्शन-पूजन की भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में 2100 महिलाऐं अपनी सिर पर मंगल कलश धारण कर शामिल हुई। वहीं सांई बाबा की चरण पादुका की शोभायात्रा में बैंड़-बाजे, ढ़ोल-ताशे, 51 ध्वज, 21 छत्र, 4 बग्घियां और 12 घोड़ों के साथ-साथ सांई बाबा की चरण पादुका भी थी जो शोभायात्रा में सभी भक्तों और रहवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र थी। शोभायात्रा में भजन गायक पं. महेश शर्मा, श्रीराम पाटीदार, सुरेश अय्यर, गोपाल शर्मा और भवानी ठाकुर ने सांई बाबा के भजनों पर भक्तों को नाचते-थिरकाते हुए चल रहे थे। सांई चरण पादुका की शोभायात्रा हजुरगंज सांई मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए छोटा बांगड़दा स्थित बाबाश्री रिसोटर््स पहुंची, जहां सांई भक्तों ने विद्वान पंडि़तों के सान्निध्य में बाबा की चरण पादुका की स्थापना की। वहीं स्थापना के पश्चात सांई भक्तों के साथ-साथ सभी श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर चरण-पादुका का पूजन किया। सांई बाबा की चरण पादुका की शोभायात्रा में मुख्य रूप से विजयसिंह परिहार, संतीश बंसल, मुकेश दुबे, कमल पाठक, जीतेंद्र पाठक, जितेंद्र त्रिपाठी, रमेश घाटे, घनश्याम मुखी सहित हजारों की संख्या में भक्त मौजूद थे।


