- पिंक अक्टूबर: मैनकाइंड फार्मा ने ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता, शुरुआती पहचान और समय पर इलाज पर दिया जोर
- Pink October: Mankind Pharma calls for greater awareness around breast cancer, early detection and timely treatment
- Purav Jha, Sikandar Kher, and Sai Tamhankar Are Winning Audiences Over with Their Performances in Chaar Yaar
- Chaar Yaar Brings Back the Grit of Ram Gopal Varma’s Satya and Company
- Aditi Rao Hydari brings a retro twist to Parivarik ManuRanjan, Ali Abbas Zafar’s nod to Helen
चिंतन यह हो कि मैं अच्छे से अच्छा क्या कर सकता हूं: चावड़ा
इन्दौर. भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, महामंत्री गणेश गोयल, नानूराम कुमावत, जगदीश करोतिया ने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा के दायित्ववान कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक आज सख्खर पैलेस पर संपन्न हुई.
बैठक में संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने विगत दिनों संगठन द्वारा तय की गयी सभी कार्य योजनाओं की जानकारी ली और कहा कि हम सभी का यह चिंतन होना चाहिए कि मैं कितना अच्छे से अच्छा कार्य कर सकता हूं. यह चिंतन लेकर हम चलेंगे तो सभी कार्यों में हमें सफलता प्राप्त होगी. आपने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से सरकार के द्वारा चलाई जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुंचवाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ दिलाने का कहा. भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने बताया कि उक्त बैठक में विगत दिनों हुए संगठन के कार्यों की समीक्षा की गयी तथा प्रदेश संगठन के द्वारा तय किए गए आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई . आपने बताया कि 6 मई को हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भोपाल आ रहे हैं. वे भोपाल में हम सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे. साथ ही आपने 7-8 एवं 9 मई को सभी मंडल अध्यक्षों को प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार मंडल बैठक करने का निर्देश भी दिया. बैठक में महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा , विधायक महेंद्र हार्डिया, सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा, शंकर लालवानी, कमल वाघेला उपस्थित थे. इनके साथ ही बैठक में श्री जयंत भिसे, जयदीप जैन, बबलू शर्मा, अजीत रघुवंशी, सुश्री श्रेष्ठा जोशी, श्रीमती पदमा भोजे तथा विशेष आमंत्रित जनप्रतिनिधि अपेक्षित थे. बैठक का संचालन श्री हरिश डाबानी ने किया एवं अंत में आभार श्री राजेश आजाद ने माना।


