- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
- Himesh Reshammiya Stuns Audience with "Naak Se Gaaun Ya Khatarnaak Se" at a Packed Arena, Fans Respond with "Khatarnaak Se" as He Impresses the Crowd with Afsaana Banaaya Aapne
- What’s Cooking? Disha Patani Gets the Audience Curious by Dropping an Intriguing Post, Says “It’s time to get DZ!”
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
झुलसते पैरों को सांई भक्तों ने दिया राहत का मरहम
इंदौर. शिर्डी के सांई बाबा के बताए संदेशों के अनुरूप सांई सेवा समाज के सांई भक्तों ने भंवरकुआ चौराहा, विद्या नगर के पास स्थित झुग्गी बस्ती के रहवासियों के बीच पहुंचकर ग्रीष्मकाल में उनकी पहली जरूरत के रूप में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को चप्पलें भेंट की. झुलसते पैरों को सांई भक्तों ने इस तरह राहत का मरहम लगाने का विनम्र प्रयास किया.
इस कार्यक्रम के पूर्व पांच सांई भक्तों ने बस्ती में पहुंचकर सर्वे के माध्यम से उनकी जरूरतों कीजानकारी ली तो पता चला कि लगभग डेढ़ सौ झुग्गीवासी ऐसे हैं, जिनके पैरों में जूते-चप्पल या तो हैं ही नहीं, या हैं भी तो जर्जर हालत में. इस सर्वे के आधार पर संस्था से जुड़े सांई भक्तों ने हरि अग्रवाल, शैलेष परदेशी, राजू जैन, गोपाल शर्मा, रज्जू पंचोली, रोमी चौरसिया, हेमंत यादव, दिलीप चंदेल, जगमोहन वर्मा, सचिन जादौन आदि के साथ बस्ती में पहुंचकर जरूरतमंदों को चरण पादुकाएं भेंट की. शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन भी इस सेवा कार्य में भागीदार बने. इस व्यवस्था में सूरज बौरासी, मनोज रावल, विशाल साहू, पप्पू राठौर आदि ने भी सेवा कार्य किए. जूते-चप्पल पा कर इन झुग्गी बस्तियों के रहवासियों ने सांई भक्तों को जीभर कर दुआएं भी दी। अनेक बुजुर्ग महिलाओं को सांई भक्तों ने खुद अपने हाथों से चप्पलें पहनाई. अगले आयोजन में 8 मई को चिकित्सक नगर स्थित त्रिवेणी सांई बस्ती में रहने वाले 140 बच्चों के लिए कपड़े, मिठाई, शिक्षण सामग्री आदि भेंट किए जाएंगे. संस्था ने यह निर्णय भी लिया है कि सेवा कार्य करने के पूर्व संबंधित क्षेत्र के लोगों की जरूरतों का पूर्वानुमान भी लगाया जाएगा। सेवा कार्यों की यह श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी.


