- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
डॉक्टर्स डे पर स्वास्थ्य रैली से किया लोगों को जागरूक
इंदौर . इंदौर को अब स्वच्छता में नंबर वन बनने के बाद अब इंदौर को स्वास्थ में भी नंबर वन बनाना है. ये विचार आज इंदौर शहर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती मालिनी गौड़ ने कही. उन्होंने इंदौरवासियों को पुन: स्वछता में नंबर वन आने के लिए बधाई दी.
इंदौरवासियों को जागरूक करने के लिए आज अरिहंत हॉस्पिटल एंड रीसर्च सेंटर द्वारा प्रात: 7 बजे वॉकथॉन का आयोजन किया गया, जिसमे इंदौर शहर के सभी प्रमुख हॉस्पिटल के डॉक्टर्स तथा स्टाफ सहित अन्य शिक्षा संसथान के टीचर्स और बच्चो ने अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई. आम नागरिक सहित नागरिक नगर निगम सहित कई सरकारी विभाग इस वाक का हिस्सा बने. 800 से अधिक लोगो ने इस रैली में भाग लिया.

डॉक्टर डी.के. तनेजा और डॉक्टर बगनानी ने महापौर का स्वागत किया और इंदौर को स्वछता में नंबर वन लाने के लिये बधाई और धन्यवाद दिया. इस वाक का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक गतिविधियों को करने के लिये प्रेरित करना तथा वाक के फायदों से अवगत करवाना था. यह वाक अरिहंत हॉस्पिटल के समीप वेंकटेश द्वार से महू नाका तथा दशहरा मैदान होते हुवे पुन: अरिहत हॉस्पिटल पर खत्म हुई.


