- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
डॉ. द्विवेदी ने की आयुष मंत्री की आगवानी
इंदौर. आयुष मंत्री श्रीपाद नाईक तीन दिवशीय प्रदेश यात्रा के अंतिम दिन आज ग्वालियर में समापन किया. मंत्री इंदौर-रतलाम में 2 दिन रुकने के पश्चात आज ग्वालियर में थे. आपने रतलाम में नेशनल सेमिनार ऑन इंडिजिनोस एप्रोच ऑन आयुर्वेदा एंड योग आन एब्डोमिनल डिसीसेस का उद्घाटन किया. ग्वालियर में रीजनल आयुर्वेद रिसर्च सेंटर में एनिमल ब्रीडिंग सेण्टर बनाने के लिए भूमि पूजन किया. आयुष मंत्री ने औपचारिक बातचीत में कहा कि आयुष मंत्रालय देश में तेजी से विकास कर रहा है. योग देश के साथ-साथ विदेशों में भी ख्याति अर्जित कर रहा है.
इसी तरह आयुर्वेद को भी अगले कुछ वर्षो में भारत सहित 100 अन्य देशों में चिकित्सा के प्रमुख धारा में लाने का प्रयास मंत्रालय कर रहा है. आपने कहा कि कैंसर-डायबिटीज जैसे असाध्य बीमारी पर आयुष की आयुर्वेदा एवं होम्योपैथिक अनुसन्धान केन्द्रों द्वारा अनुसंधान कार्य किये जा रहे है. शीघ्र ही लोगों को इन बीमारियों पर हो रही परेशानी में आयुष के चिकित्सक अपनी अहम भूमिका निभा सकेंगे. आयुष मंत्रालय में वैज्ञानिक सलाहकार समिति सदस्य डॉ. द्विवेदी ने विमानतल पर मंत्री की अगवानी की. उनके द्वारा कैंसर प्रोस्टेट अप्लस्टिक एनीमिया पर किये जा रहे होम्योपैथिक इलाज से अवगत कराया. आयुष मंत्री श्रीपाद नाईक ने डॉ. ए.के. द्विवेदी के अप्लास्टिक एनीमिया पर किये जा रहे होम्योपैथिक इलाज तथा अनुसन्धान की सराहना के साथ-साथ सेहत एवं सूरत के सफल 7 वर्ष पूरे करने की सुभकामना भी प्रेषित की. आयुष मंत्री के साथ आपकी पत्नी श्रीमती विजया नाईक भी थी. विमानतल पर डॉ. द्विवेदी के साथ शंकर लालवानी, तनुज दीक्षित, विजय कौशिक श्री सुप्रभात चौकसे श्री विवेक शर्मा इत्यादि थे


