- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
पर्यावरण में पक्षियों का महत्व बताया
इंदौर. पर्यावरण चेतना क्लब आईएमएस देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा पृथ्वी दिवस मनाया गया.
कार्यक्रम में संस्थान की निदेशिका प्रो. संगीता जैन ने पर्यावरण में पक्षियों के महत्व को प्रतिभागियों के साथ साझा किया. प्रो. दीपक श्रीवास्वत ने प्रतिभागियों को उनकी पर्यावरण एवं उसके घटकों के प्रति भूमिका पर प्रकाश डाला. डॉ. निशिकांत वायकर ने पक्षियों एवं गर्मियों में उनकी समस्याओं और समाधान पर हमारी भूमिका क्या हो इस पर सुझाव दिये. कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोष चौबे संयोजक पर्यावरण चेतना क्लब आईएमएस एवं आभार डॉ. अनिदिंता चटर्जी ने किया. कार्यक्रम में पक्षियों के लिए सकोरे वितरण, पर्यावरण के प्रति सभी की भूमिका तय करने के लिए शपथ एवं पर्यावरण चेतना के स्तर जानने हेतु क्वीज जैसी गतिविधियां आयोजित की गई. अन्त में इन्दौर की तेन्दुआ हमले की घटना के बचाव अभियान की टीम के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई. छात्रों की ओर से मनीष रामनानी, मंयक हार्डिया, मेघा श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा.


