- Vikram Solar Brings Together Indore’s Renewable Energy Players at 'PowerConnect 2026'
- विक्रम सोलर का ‘पावरकनेक्ट 2026’ में इंदौर के रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाया
- आकाशवाणी के ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी ने श्रोताओं के सवालों का वैज्ञानिक तरीके से दिया समाधान
- Movies & Shows that bring the reality of hospital corridors to life
- Sidharth Malhotra On Finding Truth In The Supernatural World Of Vvaan
पालकी में सजे सांई बाबा निकले भक्तों को दर्शन देने
इंदौर. सबका मालिक एक, सर्वधर्म समभाव, स्वच्छ और स्वस्थ भारत और पर्यावरण संरक्षण के संदेश दे रही जीवंत झांकियां… ढोल-ताशे, झांज-मंजीरे और नाशिक बैंड की सुर लहरियां… साफा बांधे युवाओं की नृत्य करती टोलियां… हजारों भक्तों द्वारा सांई बाबा की जय जयकार चंदन एवं लोबान की खुशबू से सराबोर माहौल…
यह नजारा था आज शाम श्री सांई सेवा समिति एवं ओम सांई राम ग्रुप द्वारा समाजवादी इंदिरा नगर से निकाली गई 22वीं सांई पालकी यात्रा का. ओम सांई राम ग्रुप के किशोर दोरकर, हरि अग्रवाल, जगमोहन वर्मा, अशोक भिलवारे तथा उनके सैकड़ों साथियों ने केंद्रीय सांई सेवा समिति के गौतम पाठक, पार्षद भरत पारख, सुधीर देडगे, एड वर्ल्ड के राजेश जैन, प्रदीप यादव सहित शहर के अनेक सांई भक्तों ने बाबा की पालकी के पूजन के बाद जैसे ही यात्रा का शुभारंभ किया, समूचा क्षेत्र रिमझिम फुहारों के बीच सुहाने मौसम में बाबा के जयघोष एवं आतिशबाजी से गूंज उठा.
पूरे क्षेत्र का श्रृंगार दुल्हन की तरह किया गया था. अनेक सांई भक्त भजन गाते एवं स्वरलहरियों पर थिरकते हुए चल रहे थे. मार्ग में नाकोड़ा चौक, स्कीम 71, रणजीत हनुमान, महूनाका, एमओजी लाईन्स आदि क्षेत्रों में भी मंच लगाकर यात्रा का आत्मीय स्वागत किया गया. मंदिर से प्रारंभ बाबा के भक्तों का यह काफिला पुलिस लाईन, नाकोड़ा चौक, रणजीत हनुमान, महूनाका, श्रीपद हॉस्पिटल, एमओजी लाईन होते हुए पुन: समाजवाद इंदिरा नगर पहुंचा तो कड़ाबीन के धमाकों एवं आतिशबाजी से पूरा क्षेत्र गूंज उठा.
बाबा के जयघोष के बीच अतिथियों ने पालकी का पूजन कर महाआरती में भाग लिया. यात्रा के लिए समूचे समाजवादी इंदिरा नगर को फूलों और रंगोली से सजाया गया था. यात्रा मार्ग में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए अनेक प्रमुख कार्यकर्ता साथ चल रहे थे. यात्रा के पीछे-पीछे दस कार्यकर्ता झाडू लेकर चल रहे थे और समूचे यात्रा मार्ग की सफाई में जुटे रहे.


