- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
पीयूष लगातार तीसरी बार बने स्टेट चैंपियन
खिताबी मुकाबले में अनुराग को हराया
इंदौर। भोपाल के पीयूष कुशवाह ने हैट्रिक लगाते हुए लगातार तीसरे साल 6 रेड राज्य स्नूकर रैंकिंग चैंपियनशिप जीतने में कामयाबी हासिल की.
म.प्र.बिलियड्र्स व स्नूकर एसोसिएशन की मेजबानी में नेहरू स्टेडियम स्थित बिलियड्र्स एकेडमी में खेली गई इस स्पर्धा में भोपाल के पीयूष कुशवाह ने फाइनल में अपने ही शहर के अनुराग गिरी को छह फ्रेमों के कड़े संघर्ष के बाद 4-2 से पराजित किया। पीयूष ने यह खिताब लगातार तीसरे साल जीता है, वे पीछले दो साल भी यह खिताब जीतने में सफल रहे थे. इसके पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में पीयूष ने भोपाल के ही प्रियंक जायसवाल को 4-2 से तथा अनुराग ने भरत सिसोदिया को 4-0 से मात दी थी। तीसरा स्थान प्रियंक जायसवाल, चौथा भरत सिसोदिया, पांचवां सचिन परिहार तथा छठा स्थान इंदौर के केतन चावला के नाम रहा। स्पर्धा में सर्वाधिक 67 पर ब्रेक लगाने पर प्रियंक जायसवाल को भी पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार वितरण वरीष्ठ पत्रकार अशोक कुमट, एसोसिएशन के अध्यक्ष भोलू मेहता व सचिव सुनील बजाज के आतिथ्य में हुआ. संचालन सुजीत गेहलोत ने किया.
अमी व ईशिका को किया सम्मानित
मध्यप्रदेश बिलियड्र्स एवं स्नूकर एसोसिएशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रौशन करने वाली अमी कमानी और ईशिका शाह को नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। अमी देश की ऐसी पहली खिलाड़ी बनी थी, जिसने एशियन चैंपियनशिप में सफलता हासिल की थी। साथ ही अमी ने 6 रेड व 15 रेड स्नूकर का भी राष्ट्रीय खिताब जीता। इसी तरह ईशिका शाह ने भारत की नंबर वन जूनियर गल्र्स खिलाड़ी होने का गौरव हासिल किया. अमी को 51 हजार तथा ईशिका को 21 हजार रुपए की राशि व ट्रॉफी प्रदान की गई.


