- जल संरक्षण पर डॉ. ए.के. द्विवेदी के सुझावों की मंत्री तुलसी सिलावट ने की सराहना, अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के दिए निर्देश
- Raj Kundra on the Ongoing Pornography Case: I am ready to give up my life if I am found guilty
- पुरी रथ यात्रा से पहले एयरटेल ने पूरे ओडिशा में अपने नेटवर्क को और मजबूत किया
- A Menstrual Hygiene Initiative Fueled Manushi Chhillar's Win for Miss India 2017 Crown
- जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने एमजी एडाप्ट का किया अनावरण
बच्ची को हवा में लटका किया अचंभित
इंदौर. जादूगर आनंद के जादू से कोई भी अछुता नहीं रह सकता , जादूगर आनंद का जादू देखना सौभाग्य की बात है. इसमें मनोरंजन के साथ-साथ आम जनता के लिए भी एक सोशल सन्देश होता है. जादूगर आनंद छटी बार आज से इंदौरवासियों को अपने जादू से हैरतअंगेज करने के लिए रविन्द्र नाट्यग्रह में उपस्तिथ है.
शुभारम्भ शो के साक्षी बने दर्शक शो के अंत में एक दुसरे से जादू की बारिकियों पर चर्चा कर रहा था. हर अविश्वसनीय चीजों को अपने आखों के सामने चुटकियो में होते देख हर कोई हैरान था. दर्शक बिना पलके झपकाये जादू देख रहे थे और जादूगर आनंद का जादू का पिटारा था जो की ख़तम होने का नाम हे नहीं ले रहा था, कभी एक ख़ाली बॉक्स से लगातार लड़कियाँ निकले जा रही थी, तो कभी हवा में अदृश्य कबूतरों को पकड़ा जा रहा था. बरमूडा ट्रैंगल में ग़ायब होने वाले हवाई जहाज़ ओर प्लेन वाला परिदर्श आज जादूगर आनंद ने स्टेज पर दिखाया । इस ऐक्ट में लड़की को ग़ायब कर के पुन: स्टेज पर ला कर जादूगर आनंद ने सभी को अचम्भित कर दिया. जादू को ओर रोचक बनाने के लिए जादूगर आनंद ने दर्शक दीर्घ से बच्चों को बुलाकर जादू के रोमांच को ओर बढ़ा दिया. दर्शको में से एक बच्ची को बुला कर जादूगर आनंद ने उसके गले से तलवार को आर पार कर दर्शकों को तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया. तो कभी उस बच्ची को हवा में लटका दिया. आज से शाम 7 से आयौजित ओपनिग शो में मुख्य अतिथि की भूमिका महामंडलेश्वर राज्यमंत्री कंप्यूटर बाबा और राज्यमंत्री और जाने माने समाजसेवी योगेन्द्र महंत ने निभाई. दर्शको के बीच जैसे ही जादूगर आनंद अपने चिरपरिचित जोशीले अंदाज़ के साथ उपस्तिथ हुवे दर्शको ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया 7जादूगर आनंद ने नये नये जादू दिखाते हुवे दर्शकों को अपने आगोश में बंधे रखा 7


